मोबाइल / सेल्यूलर फोन - Mobile/Cellular Phone

मोबाइल / सेल्यूलर फोन - Mobile/Cellular Phone


मोबाइल / सेल्युलर फोन एक तार रहित (Cordless) चलता-फिरता संचार उपकरण है जो उन लोगों को संचार का सरल एवं सुविधाजनक साधन उपलब्ध कराता है जो कहीं पर भी ही (चाहे यात्रा कर रहे हों) इसमें फोन करने वाले को यह जानने की आवश्यकता नहीं होती कि जिसे वह फोन कर रहा है वह कहाँ है. ? वह फोन के द्वारा किसी भी व्यक्ति तक, किसी भी जगह, किसी भी समय पहुँच सकता है। इस सेवा के माध्यम से लघु सन्देश सेवा (Short Message Services, SMS) का प्रयोग करके लघु सन्देश भी कम खर्च में प्रेषित किये जा सकते हैं।


मोबाइल उपकरण बैटरी से चलता है यह एक अत्यन्त छोटा उपकरण होता है जिसे जेब में अथवा पर्स में रखा जा सकता है। इसमें एक स्क्रीन लगी होती है जिस पर यह छोटे सन्देश दिखा भी सकता है।

मोबाइल सेवा प्राप्त करने के लिए सेल्युलर कम्पनी को आवश्यक शुल्क जमा करके मोबाइल नम्बर प्राप्त करना पड़ता है इसके द्वारा किसी भी व्यक्ति से जिसके पास सेल्युलर फोन अथवा साधारण फोन कनेक्शन (Land Line Number) हो, बातचीत की जा सकती है।


सेल्युलर फोन सेवा अब काफी सस्ती एवं लोकप्रिय होती जा रही है। भारत में सेल्युलर सेवा देने वाली कम्पनियों में प्रमुख Bharti Telecom, Essar Escotel Airtel, MTNL, BPL, BSNL, Reliance आदि हैं।


लाभ (Advantages):


(i) इसका प्रयोग यात्रा करते समय बहुत ही महत्त्वपूर्ण है।


(ii) इससे साधारण टेलीफोन या दूसरे सेल्युलर फोन दोनों पर ही वार्तालाप किया जा सकता है।


(iii) प्राकृतिक आपत्ति की स्थिति में यदि सामान्य संचार की व्यवस्था खराब हो जाती है तो यह पद्धति अत्यन्त ही लाभदायक रहती है।


(iv) सेल्युलर फोन की व्यवस्था गाँवों के क्षेत्रीय विस्तार के कारण भी लाभदायक है।


(v) यह समय प्रबन्धन के दृष्टिकोण से भी अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है।


हानियाँ (Disadvantages):


(i) मोबाइल फोन बहुत छोटा होने के कारण इसके खो जाने का भय बना रहता है।


(ii) इसमें सन्देश देने वाले तथा लेने वाले दोनों को ही शुल्क देना पड़ता है। अतः यह अपेक्षाकृत महंगा पड़ता है।


(iii) इसके नम्बर बहुत लम्बे (बड़े) होते हैं अत: इन्हें याद रखना कठिन होता है।


(iv) इसमें दुर्घटनाओं की भी सम्भावना बनी रहती है क्योंकि वाहन चलाते चलाते ही कई बार बात करनी पड़ती है।


c. इलैक्ट्रोनिक डाटा एक्सचेंज- संचार प्रणाली की इस विधि द्वारा व्यावसायिक संगठन की विभिन्न प्रकार की सूचनाएं व आकड़ों की कम्प्यूटर फाईल बना कर एक स्थान से दूसरे स्थान पर प्रेषित किया जा सकता है।

यह एक कठिन क्रिया होती है। इस प्रणाली का विशेषज्ञ व्यक्ति ही इसका प्रयोग कर सकता है। यह विधि क्रय करने, आदेश देने व अन्य प्रकार के व्यावसायिक लेनदेन में प्रयोग की जा सकती है। ई-मेल- सन्देश भेजने के लिए यह विधि बहुत ही उपयुक्त है। इस विधि में कम्प्यूटर द्वारा टाईप कर के सन्देश को नेटवर्क द्वारा ई-मेल पते पर भेज दिया जाता है। इसमें प्रेषक व प्राप्तकर्ता का एक साथ उपस्थित होना जरूरी नहीं है। कम्प्यूटर की थोड़ी सी आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के बाद इस विधि का प्रयोग बहुत ही आसान है। इसके द्वारा विभिन्न व्यक्तियों के पते नोट करके उनको सन्देश भेजना व उत्तर भेजना आसान हो जाता है। इस विधि द्वारा भेजे गए सन्देशों का रिकॉर्ड रखना भी आसान होता है।


d. डेस्क-टाप पब्लिशिंग :- यह कम्प्यूटर पर आधारित पाठ्य समाग्री को तैयार करने की एक अच्छी और सस्ती विधि है।

यह विधि पब्लिशिंग विभाग के लिए एक सस्ता माध्यम माना गया है। इस विधि में योग्यता प्राप्त करना आसान नहीं है। बगैर निपुण हुए इस विधि का पूरी तरह प्रयोग नहीं किया जा सकता। व्यावसायिक के सामान्य संचार में इस विधि का प्रयोग किया जाता है।


e. इलैक्ट्रोनिक पब्लिशिंग इस विधि का प्रयोग करने के लिए विभिन्न तकनीकों का ज्ञान आवश्यक है। अतः इस विधि में योग्यता प्राप्त करना कठिन कार्य है। इस विधि में कम्प्यूटर के विशेष उपकरणों का प्रयोग कर के ग्राफिक्स विडियो फोटो, ध्वनि व पाठ्य सामग्री का निर्माण किया जाता है। इसे डाटा संचार प्रणाली द्वारा वितरित किया जा सकता है। मनोरंजन, ट्रेनिंग, शिक्षा व व्यवसाय के क्षेत्रों में इस प्रणाली का प्रयोग किया जा सकता है।


1. वर्ड प्रोसेसिंग- व्यावसायिक संचार व्यवस्था के लिए यह प्रणाली बहुत ही उपयोगी होती है। इस प्रणाली में मुख्यता सॉफटवेयर तथा लेजर प्रिंटर शामिल होते हैं। इसके लिए टाईपिंग का अभयास होना चाहिए। कम्प्यूटर का आधारभूत ज्ञान, सॉफ्टवेयर की जानकारी व वर्ड प्रोसेसिंग में कार्य करने का अनुभव एक व्यक्ति की कार्य करने की क्षमता को बढ़ा देता है। इस प्रणाली का प्रयोग पत्रों को लिखने, मीमो एवं रिपोर्ट को तैयार करने तथा प्रिंट करने के लिए किया जाता है।


g. वायस-मेल- किसी व्यक्ति की अनुपस्थित में उसके लिए एक संक्षेप सन्देश छोड़ने की यह बहुत ही उपयोगी विधि है। इसमें कम्प्यूटर प्रणाली का प्रयोग किया जाता है। इसमें टेलिफोन (दूरभाष )


का प्रयोग किया जाता है। दूरभाष करने वालों को यह निर्देश दे देना चाहिए कि वह अपना सन्देश रिकॉर्ड करवा दें या उसका जवाब दे कर, संचार की अन्य प्रणालियों का प्रयोग कर सकता है। इन्फोर्मेशन हाई-वे इस विधि के द्वारा सारे संसार में खरीदारी कर सकते हैं। इसके द्वारा अनुसंधान में सहयोग कर सकते हैं। ई-मेल सूचनाएँ प्रेषित कर सकते हैं। वोटिंग ने इसका सहयोग ले सकते हैं। मनचाही तस्वीरें अपनी इच्छानुसार देख सकते हैं। इस विधि द्वारा उच्च कोटि की संचार सेवाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। यह विधि अभी तक पूर्णतया विकसित नहीं हुई है।