संचार की आधुनिक विधि - modern method of communication

संचार की आधुनिक विधि - modern method of communication


आधुनिक युग में यह माना जाता है कि जहाँ संचार की नई विधियों एवं तकनीकों ने व्यावसायिक संस्थाओं के लिए संचार व्यवस्था को बहुत ही तीव्र एवं सरल बना दिया है, वहीं इनके सम्मुख कुछ समस्याएं भी उत्पन्न कर दी है। कुछ अनुसंधानकर्ता तो यह मानते है कि यह ठीक है कि आधुनिक संचार विधियों तथा तकनीकों के कारण संचार बहुत ही सरल तथा सुविधाजनक हो गया है, किन्तु सूचना तन्त्र में होने वाले परिवर्तनों के कारण व्यावसायिक संस्थाओं के लिए नये प्रकार के संगठनात्मक स्वरूप की आवश्यकता है।

अब यह माना जाने लगा है कि आधुनिक समय में केवल वही व्यावसायिक संस्थाएं सफल हो सकती हैं। जोकि आधुनिक संचार व्यवस्था का सही एवं कुशलता से प्रयोग कर सकेंगी।

आधुनिक व्यावसायिक युग में सन्देशों तथा सूचनाओं की विषय-सामग्री को गुप्त एवं सुरक्षित रखना तथा नियन्त्रित करना बहुत ही आवश्यक माना जाता है, किन्तु अब कम्प्यूटरों द्वारा भेजे जाने वाले संदेशों, सूचनाओं एवं कड़ी के चोरी होने की सम्भावनाएँ बहुत ही बढ़ गई हैं।


इस प्रकार आधुनिक संचार तकनीकों के इस युग में संचार व्यवस्था को नियन्त्रित करना अत्यन्त ही कठिन हो गया है। अतः अब यह महसूस किया जाने लगा है कि जहाँ संचार की आधुनिक विधियों एवं तकनीकों ने व्यावसायिक संस्थाओं को इतनी सुविधाएँ एवं लाभ प्रदान किए हैं वहीं इनके सम्मुख कुछ समस्याएँ एवं चुनौतियाँ भी उत्पन्न कर दी हैं।