माउस - Mouse

 माउस - Mouse


यह एक प्रकार का इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग ग्राफिकल उजर इंटरफेस वाले आपरेटिंग सिस्टम में किया जाता है। इसे प्वाइंटिंग डिवाइस भी कहा जाता है।


माउस में प्रायः दो या ती बटन हुआ करते है। जिन्हें दायें बायें और मध्य बटन के नाम से जाना जाता है। इसके नीचे रबड़ का बॉल होता है। जिसे किसी समतल सतह पर माउस को हिलाने से बॉल हिलता है। बॉल की गति एवं दिशा के अनुसार ही प्वाइंटर की गति और दिशा में परिवर्तन होता है।


बायाँ बटन (Left Button): इसका उपयोग कर हम स्क्रीन पर क्लिक, डबल क्लिक, प्वाइंट या ड्रेग कर सकते हैं।


दायाँ बटन ( Right Button): इसका उपयोग विशेष कार्य के लिए किया जाता है। विंडोज में कांटेक्स्ट मेनू प्रदर्शित करने के लिए भी किया जाता है।


मध्य बटन: इसे स्क्रोल बटन भी कहते हैं। इसका उपयोग कर हम दस्तावेज के पेज को उपर-नीचे कर सकते हैं.


ऑपरेटिंग सिस्टम में माउस प्वाइंटर की गति को कम या अधिक करने की सुविधा उपलब्ध रहती है। साथ हीं बयां बटन एवं धिना बटन के फंक्शन कू आपस में परिवर्तन करने भी सुविधाहोती है। ऐसा करने से बायें हाथ से कम करने वाले की सुविधा प्रदान की जा सकती है।