मर्फी मॉडल - Murphy Model
मर्फी मॉडल - Murphy Model
संचार का यह मॉडल तीन विद्वानों द्वारा प्रतिपादित किया गया है जिनके नाम हैं मर्फी, हिल्डब्रेन्ड तथा थॉमसा लेकिन इसको मर्फी मॉडल के नाम से जाना जाता है क्योंकि इसकी शुरुआत मर्फी के द्वारा की गई थी। इस मॉडल के अनुसार संचार प्रक्रिया को अग्रलिखित छः भागों में बाँटा गया है।
1. सन्दर्भ- प्रत्येक संदेश किसी-न-किसी सन्दर्भ से प्रारम्भ होता है। इसी सन्दर्भ के आधार पर संदेश को
पढ़ा व समझा जाता है।
2. प्रेषक- जिस व्यक्ति के द्वारा विशेष चिों का प्रयोग करके संदेश को प्रेषित किया जाता है प्रेषक कहलाता है।
3. संदेश वह मुख्य संदेश जो प्रेषक प्रेषित करना चाहता है।
4. माध्यम कोई भी साधन जिसके द्वारा संदेश प्राप्त किया जाता है या भेजा जाता है उस संदेश का माध्यम कहलाता है।
5. प्राप्तकर्ता - वह व्यक्ति जो सन्देश को प्राप्त करता है या साधन जो संदेश प्राप्त करता है, उसका अर्थ निकालता है तथा उसको समझने योग्य बनाता है।
6. प्रतिपुष्टि इसके द्वारा यह जाना जाता है कि प्रेषित संवाद किस हद तक प्रभावी रहा है।
वार्तालाप में शामिल हों