माय कंप्यूटर - My Computer

 माय कंप्यूटर - My Computer


विंडोज़ १० के ऑपरेटिंग सिस्टम के संस्करण में थिस कंप्यूटर नाम का सिस्टम द्वारा बनाया गया फोल्डर होता है। विंडोज़ १० पहिले के संस्करण में थिस कंप्यूटर का नाम माय कंप्यूटर हुआ करता था। थिस कंप्यूटर में ताजातरीन या बार-बार एक्सेस किये गए फ़ाइल व फ़ोल्डर कि सुची प्रदर्शित करता है इसके अलावा सिस्टम में लगे हुए डिवाइस जैसे प्रिंटर, स्कैनर इत्यादि और भंडारण हेतु डिवाइस हार्ड डिस्क, फ्लॉपी डिस्क, सी.डी. डी.वी.डी. फ़्लैश डिवाइस इत्यादि के लिए ड्राइव वर्ण के साथ प्रदर्शित करता है। इसके तीसरे अनुभाग में नेटवर्क संसाधन के बारे में जानकारी होती है जैसे आपके कंप्यूटर से जुड़े नेटवर्क में अभी मौजूद कंप्यूटर की सूची दिखता है। मैप किया हुआ नेटवर्क रास्ता (Network Path) भी दिखता है। अतः माय कंप्यूटर से आप अपने कंप्यूटर में मौजूद संसाधन और आप के कंप्यूटर से जुड़े हुए नेटवर्क संसाधन व जुड़े हुए डिवाइस जैसे प्रिंटर, स्कैनर इत्यादि के बारे में जानकारी ले सकते हैं तथा उन पर अपनी पहुँच भी स्थापित कर सकते है।