वर्कशीट में भ्रमण करना , माऊस के उपयोग से भ्रमण - Navigating the worksheet, Using the mouse

वर्कशीट में भ्रमण करना , माऊस के उपयोग से भ्रमण - Navigating the worksheet, Using the mouse


प्रत्येक वर्कशीट में रॉ तथा कॉलम अंकित होते है। कॉलम के नाम A,B.CZ के बाद बाद वाले कॉलम के नाम AA से होगा उसके बाद के कॉलम के नाम AB AC .इसी प्रकार से दिए जा सकते है।


वर्कशीट में एक सेल से दूसरे तक जाने के लिए की-बोर्ड या माऊस का प्रयोग का सकते हैं। कीबोर्ड की मदद से आप सक्रिय सेल में परिवर्तन किए बिना वर्कशीट में किसी दूसरे स्थान तक जा सकते है इसके लिए आपको स्क्रॉल बटन को दबाना पड़ेगा उसके बाद ऍरो की की मदद से किसी भी दिशा में वर्कशीट में भ्रमण कर सकते है।

इसकी आवश्यकता तब होती है जब हमें वर्कशीट की किसी दूसरे क्षेत्र में जाकर कुछ देखना चाहते है और फिर से आप मूल स्थान पर एक ही क्लिक से वापस आना हो तो इसका उपयोग कर सकते है। वापस मूल स्थान पर जाने हेतु आपको Ctrl + Backspace की दबाना होगा।


माऊस के उपयोग से भ्रमण


यदि आपके माऊस में व्हील बटन है. इसका उपयोग कर आप वर्कशीट में वर्टिकल स्क्रॉल कर सकते है। इसके लिए व्हील बटन को दबाने के बाद माऊस को जिस दिशा में घुमाएंगे स्क्रॉल उसी दिशा में होगा।