सूचना प्रणाली की आवश्यकता - need for information system

सूचना प्रणाली की आवश्यकता - need for information system


सूचना प्रणाली किसी संस्था के लिए नितांत आवश्यक होती है, क्योंकि यह न केवल व्यवसाय संचालन के डाटा निर्माण के प्रक्रिया पर जोर नहीं देती है, बल्कि यह निर्णय लेने संबंधी प्रबंधन के महत्व पर भी जोर देती हैं।


ऐसी प्रणाली फ्रेमवर्क, जोकि सूचना प्रणाली अनुप्रयोग को संचालिन के लिए उपयोग की जाती है। एवं इन्हीं प्रणालियों को MIS के द्वारा महत्व दिया जाता है। सूचना प्रणाली की आवश्यकता को निम्न बिंदुओं के द्वारा समझा जा सकता है-


1. सूचना प्रणाली के द्वारा संस्थागत निर्णय लेने के लिए सूचना प्रक्रिया के प्रभाव को बढ़ाया जाता है। 


2. सूचना प्रणाली के द्वारा सेवा क्षेत्र (जैसे:- बैकिंग, वित्तीय संस्था, हेल्थ केयर, इंटरटेनमेंट, पर्यटन और यात्रा, शिक्षा क्षेत्र आदि) की सूचना के आधार पर निर्भरता प्राप्त होती है।


3. सूचना प्रणाली के द्वारा ही दुनिया भर में रोजगार का बदलता रूप (जैसे :- कृत्रिम रूप से किसी भी कार्य को करना एवं अन्य उद्योग से संबंधित नौकरी के लिए) देखा जा सकता है।


4. सूचना क्रांति और समग्र विकास के परिदृश्य से प्रबंधन सूचना प्रणाली में सूचना प्रणाली की आवश्यकता है।


5. सूचना प्रणाली से ही दक्षता को और अधिक बढ़ाया जा सकता है जो कि उत्पादन दर को वृद्धि हेतु ऊर्जा प्रदान करता है।


6. आईटी उद्योग एवं इसके सामरिक महत्व के विकास के लिए सूचना प्रणाली की आवश्यकता होती है।


7. बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण उत्पन्न सूचना सेवाओं, कम हुए उत्पाद अर्थात वह उत्पाद जिनका उत्पादन दर कम है, के जीवन चक्र के मजबूत विकास के लिए सूचना प्रणाली की आवश्यकता होती है।


8. सतत विकास और जीवन की गुणवत्ता के लिए सूचना प्रणाली की महत्वपूर्ण आवश्यकता होती है।


9. सूचना संसाधन के उपयोग से होने वाले संचार एवं परिवहन के वृद्धि के लिए सूचना प्रणाली की आवश्यकता होती है।


10.ऊर्जा खपत के रिडक्शन में सूचना संसाधन का उपयोग, प्रदूषण के रिडक्शन एवं भविष्य में उत्तम पारिस्थितिकी संतुलन के लिए सूचना प्रणाली की आवश्यकता है।


11. भू-अभिलेख प्रबंधन में सूचना संसाधन का उपयोग भिन्न-भिन्न वितरण प्रणाली, शैक्षिक संस्थाओं में, प्राकृतिक संसाधन योजना एवं ग्राहक संबंधी प्रबंधन आदि के लिए सूचना प्रणाली की आवश्यकता होती।