नोटपैड - Notepad
नोटपैड - Notepad
टेक्स्ट फ़ाइल बनाने के लिए नोटपैड का उपयोग किया जाता है। नोटपैड के द्वारा आप आस्की या यूनिकोड करैक्टर के युक्त फ़ाइल बना सकते है। इसके द्वारा बना फ़ाइल किसी प्रकार के हार्डवेयर और सॉफ्टवेर पर पढ़ा जा सकता है। इस एप्लीकेशन प्रोग्राम में फ़ाइल, एडिट. फॉर्मेट, व्यू तथा हेल्प मेनू उपलब्ध है। फ़ाइल मेनू में नई फ़ाइल बनाने, किसी मौजूद फ़ाइल को ओपन करने, पेज सेटअप करने तथा प्रिंट लेने के लिए कमांड है। एडिट-मेनू में संपादन से संबंधित कमांड होते है जैसे शब्द कट करने तथा उसका प्रतिलिपि बनाने के लिए कट और कॉपी कमांड मेनू विकल्प में है तथा कट या प्रतिलिपि बनाए पाठ को किसी अन्य जगह चिपकाने के लिए पेस्ट (Paste) कमांड भी इसमें होता है। इसके अलावा इसमें किसी पाठ को ओपन डॉक्यूमेंट में खोजने के लिए फाइंड (Find) कमांड है।
खोजे गए पाठ को किसी अन्य पाठ से परिवर्तित करना चाहते है तो रेप्लास विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। ओपन किये गए फ़ाइल में आप किसी लाइन पर कर्सर को एक बार में कूदना चाहते है तो गो-टु (Goto) कमांड का सहारा ले सकते है। यदि आप एक बार में पुरे टेक्स्ट को चयन करना चाहते है तो इसके लिए सेलेक्ट आल (Select All) कमांड का उपयोग कर सकते है। इसका शॉर्टकट कुंजी ctrl+A होता है।
नोटपैड के फॉर्मेट मेनू में दो विकल्प है वर्ड रैप (word wrap). इसका उपयोग कर किसी लम्बी लाइन को दिखाई देने वाले स्क्रीन साइज़ में दिखने के लिए उस लाइन को छोटे छोटे लाइनों में तोड़ देता है इसे तकनीक को वर्डरैप (word wrap) कहते है। इसमें दूसरा विकल्प है फॉण्ट कमांड है इसका चयन कर आप डॉक्यूमेंट के फॉण्ट को सेट कर सकते है।
वार्तालाप में शामिल हों