OMR (Optical Mark Reader) , OCR(Optical Character Recognition)
OMR (Optical Mark Reader) , OCR(Optical Character Recognition)
इसका उपयोग डाटा डालने के लिए किया जाता है, जिसके साथ एक हार्डवेयर डिवाइस आता है जिसे स्कैनर कहते है। जो पेपर पर मौजूद काले धब्बे को पहचानने में सहायक होता है।
OMR के द्वारा प्रति घंटे हजारों की संख्या में पेपर या दस्तावेजों से सूचनाएँ इकठ्ठा की जा सकती हैं। इसका प्रयोग वस्तुनिष्ठ परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने में किया जाता है इसका उपयोग बड़े सर्वेक्षण में डाटा इकठ्ठा करने के लिए भी कर सकते है।
OCR(Optical Character Recognition)
OCR का उपयोग प्रिंट किए हुए या लिखे हुए पाठ को पहचनाने के लिए किया जाता है। इसके द्वारा अक्षर की छवि को कंप्यूटर कोड में परिवर्तित किया जाता है। जीससे इसे बाद में किसी वर्ड प्रोसेसिंग पैकेज द्वारा सम्पादित किया जा सके। इसका प्रयोग सामान्यतः डेटा प्रोसेसिंग में किया जाता हैं.
अंग्रेजी भाषा के लिए बहुत प्रकार के ocr सॉफ्टवेयर है। जिसकी शुध्दता 95% तक मिलती है। जैसे-- ABBYY-OCR, tesseract ocr
हिंदी या देवनागरी लिपि को पहचानने वाला OCR नीचे चित्र द्वारा दिखाया गया है जिसका विकास C-DAC द्वारा किया गया है। इसके अलावा HINDIOCR है जिसे indsenz.com ने विकसित किया है।
वार्तालाप में शामिल हों