आपरेटिंग सिस्टम की आवश्यकता - Operating System Requirement

आपरेटिंग सिस्टम की आवश्यकता - Operating System Requirement


आपरेटिंग सिस्टम हार्डवेयर एवं साफ्टवेयर के बीच सेतु का कार्य करता है आपरेटिंग सिस्टम के बिना कंप्यूटर का अपने आप मे कोई अस्तित्व नहीं है। कंप्यूटर में प्रयुक्त विभिन्न प्रकार के हार्डवेयर जैसे की-बोर्ड, मानिटर, सी. पी. यू. इत्यादि को प्रयोगकर्ता को उपलब्ध करता है इसके माध्यम से प्रयोगकर्ता अपने कार्य को समपन्न करता है। अतः यह सिस्टम के साधनो को बांटता एवं व्यवस्थित करता है।


आपरेटिंग सिस्टम के कई अन्य उपयोगी विभाग होते है

जिनके सुपुर्द कई काम केन्द्रिय प्रोसेसर द्वारा किए जाते है। उदाहरण के लिए किसी सुचना का हार्ड कॉपी आउटपुट लेते समय केन्द्रिय प्रोसेसर आवश्यक आदेश आपरेटिंग सिस्टम देकर वह स्वयं अगला कार्य करने लगता है। क्योकि प्रोसेसर और परिफेरल डिवाइस की स्पीड एक सामान नहीं होने के कारण प्रिंटिंग का कार्य आपरेटिंग सिस्टम पर छोड़ देता है। ऑपरेटिंग सिस्टम स्पूलिंग तकनीक (SPOOL simultaneous-peripheral-operations-online ) का उपयोग कर प्रिंटिंग कार्य संपन करता है।