ऑपरेटिंग सिस्टम - Operating System

ऑपरेटिंग सिस्टम - Operating System


ऑपरेटिंग सिस्टम एक सिस्टम सॉफ्टवेयर है, जो कम्प्यूटर सिस्टम एवं प्रयोक्ता के बीच संवाद स्थापित करने के लिए प्रयोग किया जाता है प्रयोक्ता को एक यूजर इंटरफ़ेस प्रदान करता है जिसके माध्यम से कम्प्यूटर सिस्टम के हार्डवेयर संसाधन, जैसे- मैमोरी, प्रोसेसर तथा इनपुट-आउटपुट डिवाइस तक अपनी पहुच बना सकता है तथा इसका उपयोग कर अपने कार्य को सम्पादित कर सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम, कम्प्यूटर सिस्टम के प्रत्येक संसाधन की स्थिति का लेखा जोखा रखता है ऑपरेटिंग सिस्टम सॉफ्टवेर प्रोग्रामो के बीच संसाधनों का आवंटन एवं उसका नियंत्रण का कार्य भी करता है

अतः यह निर्णय भी लेता है कि किसका कब और कितनी देर के लिए कम्प्यूटररिसोर्स पर नियंत्रण होगा।


एक कम्प्यूटर सिस्टम के मुख्य रूप से चार घटक हैं-


• 'हार्डवेयर


• ऑपरेटिंग सिस्टम


• एप्लीकेशन प्रोग्राम


• यूजर्स