आउटपुट युक्तियाँ - output tips
आउटपुट युक्तियाँ - output tips
आउटपुट उपकरण के माध्यम का प्रयोग कंप्यूटर से निकलने वाले परिणामों को प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इन परिमाणों को दृश्य इकाई के द्वारा देखा जा सकता है, प्रिंटर द्वारा मुद्रित किया जा सकता है, चुम्बकीय संग्रहण यंत्र या अन्य संग्रहक यंत्र में संगृहित किया जा सकता है।
आउटपुट युक्तियाँ दो प्रकार की होती है-
1. सॉफ्ट कॉपी युक्तियाँ
इसमें वह युक्तियाँ आती हैं जिससे हम सिस्टम पर अस्थाई रूप में आउटपुट प्राप्त करते हैं जैसे मॉनिटर, L.C.D
2. हार्ड कॉपी युक्तियाँ
इसमें वह युक्तियाँ आती हैं जिसके द्वारा हम कागज पर आउटपुट प्राप्त कर सकते हैं। जैसे- प्रिन्टर, प्लॉटर आदि।
वार्तालाप में शामिल हों