पेजर सर्विस - Pager Service
पेजर सर्विस - Pager Service
यह एक छोटा रेडियो रिसीवर है जो एक तरफा सम्प्रेषण में व्यक्ति को संक्षिप्त सन्देश दे देता है यह छोटे से क्षेत्र में कार्य करता है और कम शक्ति वाले ट्रान्समीटर का प्रयोग करता है। यह उपकरण ऐसे किसी भी व्यक्ति के लिए आवश्यक है जो एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमता फिरता (Mobile) रहता हो, क्योंकि यह सन्देश को किसी भी समय किसी भी जगह प्राप्त कर सकता है।
इसमें केवल सन्देश भेजा जा सकता है बातचीत नहीं हो सकती हैं। सेल्युलर फोन के आ जाने से इसका प्रयोग बहुत कम हो गया है। भारत में अनेकों कम्पनियां जैसे-मोदी, मैक्स आदि मासिक चन्दे (Monthly Subscription) के आधार पर यह सुविधा प्रदान करती है।
पेजर का प्रयोग (Use of Pager):
प्रत्येक ग्राहक को एक पेजर नम्बर दे दिया जाता है जिस पर अन्य व्यक्ति संक्षिप्त संदेश भेज सकते हैं। पेजर उपकरण आकार में छोटा तथा प्रयोग करने में आसान होता है। इसको जेब में रखा जा सकता है या फिर बेल्ट में लगाया जा सकता है।
सन्देश भेजने वाला व्यक्ति टेलीफोन के माध्यम से पेजर पर सन्देश भेज सकता है। हाँ, उसको प्राप्तकर्त्ता का पेजर नम्बर मालूम होना चाहिए। पेजर उपकरण पर अल्फा न्यूमेरिक (Alpha Numeric) सन्देश आ जाते हैं एवं इसकी मेमोरी (Memory) में रिकॉर्ड हो जाते हैं जिन्हें वह सुविधानुसार किसी भी समय पढ़ सकता है।
पेजर की विशेषताएँ (Features of Pager):
पेजर व्यक्ति को अपने ग्राहकों, कर्मचारियों से सम्पर्क करने में सहायता प्रदान करता है।
इसकी दो विशेषताएँ हैं:
(i) इसमें सन्देश अत्यन्त संक्षिप्त होना चाहिए तथा
(ii) पेजर सन्देश प्राप्त कर सकता है, इससे सन्देश भेजे नहीं जा सकते।
लाभ (Advantages):
(a) छोटा होने के कारण इसे जेब में डालकर व्यक्ति निर्धारित परिधि में कहीं भी घूम सकता है।
(b) इसे रखने वाला संस्था से लगातार सम्पर्क में रहता है।
दोष (Disadvantages):
(i) यह निर्धारित परिधि में ही कार्य कर सकता है;
(ii) इसका धारक केवल सन्देश प्राप्त कर सकता है, दे नहीं सकता एवं
(iii) यह केवल निश्चित भाषा में ही लिखित सन्देश प्राप्त कर सकता है।
वार्तालाप में शामिल हों