चार्ट के भाग - parts of chart

चार्ट के भाग - parts of chart


१. डाटा श्रृंखला – उपरोक्त चार्ट में विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए किये गए कॉल तथा लिए गए प्रवेश को दिखाया गया है. प्रवेश के लिए किये गए पुछताछों की सत्रवार संख्या तथा लिए गए प्रवेश में तुलना करने हेतु चार्ट दर्शाया गया है. इसके लिए दो डाटा श्रृंखला जो एक प्रवेश के लिए पूछताछ और दूसरा लिए गए प्रवेश की तुलना करने हेतु दो डाटा श्रृंखला की आवश्यकता होती है।


२. कैटोगरी एक्सिस इसे चार्ट का क्षैतिज एक्सिस भी कहते है यह डाटा के विभिन्न पॉइंट 1 को दिखाता है।


३. चार्ट के उतल एक्सिस इसका उपयोग मानों को दर्शाने के लिए किया जाता है. इसे मान एक्सिस भी कहते हैं.


४. लिजेंड - यह डाटा श्रृंखला के पहचानक के रूप में इस्तेमाल होता है. इसे चार्ट के दाहिने तरफ या नीचे तरफ दिखाया जाता है.


५. डाटा लेबल - चार्ट के विशिष्ठ डाटा पॉइंट को दर्शाने हेतु डाटा लेबल का इस्तेमाल किया जाता है.


६. चार्ट का शीर्षक चार्ट किस उपयोग के लिए बनाया गया है इसे प्रदर्शित करने हेतु चार्ट का शीर्षक दिया जाता है, जिसे चार्ट ऑब्जेक्ट में सबसे ऊपर दिखाया जाता है. एक्सेल में आप इसे भी फॉर्मेट कर सकते हैं.


७. ग्रिड लाइन चार्ट में ग्रिड लाइन क्षैतिज होती है

जो बाएँ एक्सिस के मानों को दिखाने के काम आता है इससे प्रयोक्ता चार्ट के डाटा पॉइंट के मान को निर्धारित करने में मदद मिलती है.


८. चार्ट क्षेत्र - जिस क्षेत्र में चार्ट दिखाई देता है उसे चार्ट क्षेत्र कहते है. चार्ट क्षेत्र की पृष्ठभूमि को परिवर्तित किया जा सकता है. इसे अपने पसंदानुसार आप विभिन्न रंगों में परिवर्तित कर सकते हैं.


अलग-अलग चार्ट के आधार पर चार्ट के कुछ और भाग होते है जैसे पाई चार्ट के सन्दर्भ में स्लाइस ( Slice) होता है. इसमें एक्सिस नहीं होता है. 3-D चार्ट में दीवार तथा तल होते है.