बहुसंख्यको के शासन का सिद्धांत - principle of rule of the majority
बहुसंख्यको के शासन का सिद्धांत - principle of rule of the majority
कंपनी प्रबंधन का सिद्धांत है- बहुसंख्यको की इच्छा की अनिवार्यतः जीत होनी चाहिए।' संचालक मंडल को सौपी गई शक्तियों के अतिरिक्त, कंपनी का कारोबार नियंत्रित करने के समस्त अधिकार शेयरधारियों के पास ही रहते है; जिनका प्रयोग वे साधारण सभाओं के माध्यम से करते हैं। यह भी स्पष्ट है कि साधारण सभाओं में निर्णय बहुसंख्यक शेयरधारियों द्वारा लिये जाते हैं वह बहुसंख्या कंपनी अधिनियम अथवा कंपनी की अंतर्नियमावली में निहित उपबंधों के अनुसार साधारण बहुसंख्या अथवा विशेष बहुसंख्या अर्थात् तीन-चौथाई बहुसंख्या हो सकती है। प्रबंधन और निर्णय लेने की इस व्यवस्था के अंतर्गत यह बात स्पष्ट है कि संचालकों को सौंपे गये विषयों के अतिरिक्त अन्य सभी विषयों के संबंध में बहुसंख्यक शेयरधारियों की इच्छा ही कंपनी के प्रशासन में सर्वोपरि होती है।
वार्तालाप में शामिल हों