शुद्धता , वैविध्यपूर्ण - Purity, diversity
शुद्धता , वैविध्यपूर्ण - Purity, diversity
कंप्यूटर जटिल से जटिल गणनाएँ बिना किसी त्रुटि के करता है। कंप्यूटर किसी प्रकार का गणना करने में कोई भेद भाव नहीं करता है। इस तरह कंप्यूटर एक शुद्ध मशीन है।
वैविध्यपूर्ण
कम्प्यूटर एक मशीन है यह सामान्य गणनाओ से लेकर जटिल से जटिल गणनाएँ करने में सक्षम है। आजकल सभी प्रकार के कार्य में कंप्यूटर द्वारा किये जाते है। मिसाइल एवं उपग्रहो का संचालन में कंप्यूटर का अहम भूमिका होती है।
कंप्यूटर के बिना उच्च कोटि के रक्षा उपकरण को क्रियान्वित करना असंभव है। एक कम्प्यूटर दूसरे कम्प्यूटर से सुचना का आदान प्रदान कर सकता है। कम्प्यूटर की आपस में सूचनाओं के आदान प्रदान की क्षमता का विकास होने के कारण एक विश्वव्यापी सूचनाओ का जाल बना जिसने ईंटरनेट को जन्म दिया है। जो कि विश्व का सबसे बड़ा नेटवर्क है। कंप्यूटर हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। मानव जीवन के हर क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग होता है जैसे घर, ऑफिस, शिक्षा, चिकित्सा, यातायात, रक्षा, सुरक्षा, मनोरंजन, बैंकिंग इत्यादि
वार्तालाप में शामिल हों