रीसायकल बिन - Recycle Bin

रीसायकल बिन - Recycle Bin


विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में कोई फ़ाइल या फ़ोल्डर डिलीट होने पर वह फ़ाइल या फ़ोल्डर रीसायकल बिन में चला जाता है। यदि प्रयोगकर्ता इन फ़ाइलें वापस पाना चाहता है तो वे रीसायकल बिन में जा कर इन फ़ाइलो को पुनः स्थापित कर सकता है। इस तरह फ़ाइल यदि गलती से डिलीट हो गई है तो उसे वापस पाने का विकल्प विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम देता है। इसे सुरक्षित डिलीट सुविधा कहा जाता है।


रीसायकल बिन में निम्नलिखित सुविधाओं होती है।


• रीसायकल बिन में मौजूद सभी फ़ाइल को एक साथ पुनः स्थापित करने के लिए विकल्प होता है।


• रीसायकल बिन में मौजूद सभी फ़ाइल को एक साथ हटाने के लिए विकल्प होता है जिससे रीसायकल बिन को खाली कर सकते है।


• यदि रीसायकल बिन में मौजूद किसी फ़ाइल या फ़ोल्डर को पुनः स्थापित करना चाहते है तो उस फ़ाइल का चयन कर माउस के दाहिने हाथ के बटन को दबाने पर Restore नाम का विकल्प आता है जिसका चयन करने पर चयनित फ़ाइल पुनः अपने स्थान पर प्रतिस्थापित हो जायेगा।