अन्य वर्कशीट के सेल का संदर्भ - Reference to cells in another worksheet

अन्य वर्कशीट के सेल का संदर्भ - Reference to cells in another worksheet


किसी अन्य वर्कशीट के सेल के मान को अपने वर्कशीट में प्रयोग करना चाहते है तो आप इसे इस प्रकार कर सकते हैं. Sheet Name: Cell Address


यदि sheet1 और sheet2 के A1 सेल के मानों को गुणा कर Sheet1 के B2 प्राप्त करना चाहते है तो आपको sheet के B2 सेल में निम्नलिखित फ़ॉर्मूला लिखना होगा


=A1 * sheet 2!A1


किसी अन्य वर्कबुक के सेल सन्दर्भ का प्रयोग


यदि आप अपने वर्कबुक में किसी अन्य वर्कबुक के किसी वर्कशीट में डेटा का उपयोग करना चाहते है तो संदर्भ निम्न वाक्य विन्यास के आधार पर लिखा जा सकता है


=[workbook name ] sheet's name! cell address


उदहारण के लिए यदि हम Price List नाम के वर्कबुक के sheet के B2 सेल के संदर्भ करने के लिए कोड इस प्रकार लिखा जाएगा


* [ PriceList.xlsx]. Sheet1'!$B$2


यदि वर्कशीट या वर्कबुक के नाम में रिक्त स्थान का प्रयोग किया गया है तो इस स्थिति में इसे एक उद्धरण चिह्न (Single Quote) के अंदर लिखा जाएगा. जैसे वर्कबुक का नाम Price List of Year 2016.xls है. तब सेल सन्दर्भ इस प्रकार से लिखा जाएगा


'[Price List of Year 2016.xlsx]sheet1' $BS2


फार्मूला का संदर्भ कई वर्कबुक से होता है तब यह जरूरी नहीं है कि सभी वर्कबुक हमेशा खुली ही रहेगी. वर्कबुक बंद होने पर भी सेल के मान को फार्मूला प्रयोग किया जा सकता है. इसके लिए आप को उस वर्कबुक के नाम के साथ उसका पूर्ण पथ (Absolute Path) भी लिखना होगा.


जैसे = A2*F:\MBA\image\excel\[Price List of Year 2016 xlsx]Sheet4'!SAS2


यदि वर्कबुक जिससे सेल के संदर्भ का उपयोग करना है. जिसका लिंक कंपनी के नेटवर्क से है तो उस वर्कबुक के नाम नेटवर्क पता के माध्यम से किया जा सकता है


="\\data server name files \ [ Price list of year 2016.xls ]sheet1 !$AS2