सापेक्ष सेल संदर्भ , निरपेक्ष सेल संदर्भ - Relative cell reference, absolute cell reference

सापेक्ष सेल संदर्भ , निरपेक्ष सेल संदर्भ - Relative cell reference, absolute cell reference


जब हम सूत्र की प्रतिलिपि को किसी अन्य सेल में ले जाते हैं तब सूत्र के लिए आर्गुमेंट्स जिस सेल, पंक्ति या कॉलम से संदर्भित था उसमें परिवर्तन हो जाता है. यह परिवर्तन सापेक्ष होता है। इस तरह के सेल संदर्भ को सापेक्ष सेल संदर्भ कहते है।


निरपेक्ष सेल संदर्भ


इस प्रकार के सेल संदर्भ में यदि सूत्र को एक सेल से कॉपी कर किसी अन्य सेल में ले जाने पर सूत्र में प्रयुक्त हुए सेल संदर्भ में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं होता है।

सेल के संदर्भ में कोई परिवर्तन नहीं होने के कारण इसे निरपेक्ष सेल सन्दर्भ कहा जाता है. निरपेक्ष सेल को लिखने के लिए सेल के सेल एड्रेस में 5 चिह्न पंक्ति (row) संख्या व कॉलम के नाम के पहले जोड़ते है।


जैसे- यदि कोई सेल का पंक्ति संख्या 6 में है और उसका कॉलम B है तो इसे सापेक्ष सेल संदर्भ (Relative Cell Reference) B6 लिखा जाएगा जबकि निरपेक्ष सेल संदर्भ (Absolute Cell Reference) में इसे $BS6 लिखा जाएगा।


मान लीजिये कि सेल B5 में सामग्री की संख्या और C5 में उसका दर लिखा है. सेल B5 को C5 से गुणा करने पर कुल खर्च प्राप्त होगा. अतः कुल खर्च सेल D5 में प्राप्त करने हेतु सेल D5 में सूत्र B5 *C5 लिखा जाएगा. इस फॉर्मूला में = सापेक्ष संदर्भ का प्रयोग किया गया है।

यदि इस फॉर्मूला को D6 सेल में कॉपी किया जाए तो कॉपी करने पर यह सेल के संदर्भों को अपने आप व्यवथित कर लेगा और D6 सेल में फॉर्मूला होगा B6 * C6, लेकिन यदि हम D5 सेल में फॉर्मूला लिखने समय निरपेक्ष सेल संदर्भ का उपयोग करते है तो DS सेल में फॉर्मूला होगा


$B$5*$C$5


अब फॉर्मूला को D6 सेल में कॉपी करने पर सेल संदर्भ में कोई परिवर्तन नहीं आएगा। फॉर्मूला इस प्रकार होगा


$B$5*$C$5


अतः D5 सेल में फॉर्मूला जिन सेलों को संदर्भित कर रहा था उन्ही सेलों का संदर्भ D6 में भी दिखाई से रहा है। अतः निरपेक्ष सेल संदर्भ में सेल के संदर्भ में कोई परिवर्तन नहीं होता है।


वैट की गणना वैट प्रतिशत पर निर्भर करता है। बैट प्रतिशत F2 में लिखा है। वैट की गणना E5 में करने हेतु सूत्र इस प्रकार लिखा जा सकता है


= B5*C5*SFS2/100


जब इस फॉर्मूला की कॉपी किसी अन्य सेल में किया जाएगा तब B5 व C5 सेल संदर्भ में परिवर्तन होगा जबकि वैट प्रतिशत के लिए SFS2 में कोई परिवर्तन नहीं होगा। क्योंकि वैट प्रतिशत सभी के लिए एक होने के कारण इसे निरपेक्ष संदर्भ में लिखा गया है। इस प्रकार के संदर्भों को मिलाजुला संदर्भ कहते है। जिसे कुछ संदर्भ सापेक्ष विधि से लिखे गए होते है और कुछ संदर्भ निरपेक्ष विधि से लिखे होते है।