ऋण-पत्रधारियों के लिए उपचार - Remedies for Debt Holders
ऋण-पत्रधारियों के लिए उपचार - Remedies for Debt Holders
यदि कंपनी ब्याज का भुगतान करने अथवा मूलधन वापस करने में त्रुटि करें, तो ऋण-पत्रधारकांको निम्नलिखित अधिकार होंगे।
1) वे न्यायालय में आवेनद किए बगैर, ऋण-पत्रों के निर्गमन की शर्तों अथवा न्यास विलेख द्वारा उन्हें सौपे गए अधिकारों का प्रयोग कर सकते हैं। इन अधिकारों में सामान्यत: कंपनी के लाभ तथा किराए प्राप्त करने के प्राप्तकर्ता नियुक्त करने का अधिकार कारोबार का प्रबंधन करने के लिए 'प्रबंधन' की नियुक्ति करने का अधिकार और बंधक संपत्ति का कब्जा लेनेका अधिकारतथा न्यासियों के माध्यम से इसकी बिक्री करने तथा इससे प्राप्त राशि को आपस में बॉट लेने का अधिकार सम्मिलित होता है।
2) वे प्राप्तकर्ताकी नियुक्ति के लिए अथवा प्रभारित संपत्ति बेचने के आदेश के लिए अथवा विमोचन निषेध के आदेश के लिए न्यायालय में आवेदन दे सकते है। यदि बंधक संपत्ति उनके ऋण की पूरी राशि को अदा करने के लिए अपर्याप्त हो तो रक्षित ऋण-पत्रधारियों के पास दो विकल्प रहते है:
i) वे जमानत में रखी संपत्ति को बंच सकते है और शेष राशि के लिए न्यायालय में दावा कर सकते हैं, अथवा
ii) जमानत में रखी संपत्ति को समर्पित कर सकते हैं ओर ऋण की समूची राशि के लिए न्यायालय में दावा कर सकते हैं।
वार्तालाप में शामिल हों