चार्ट को हटाना , चार्ट के तत्वों को जोड़ना - Removing a chart, Adding elements to a chart
चार्ट को हटाना , चार्ट के तत्वों को जोड़ना - Removing a chart, Adding elements to a chart
१. चार्ट को हटाने के लिए भी पहले इसका चयन करें.
२. चयन करने के पश्चात डिलीट बटन दबाने पर चार्ट हट जाएगा. यदि आप इसे पुनः लाना चाहते हैं ctrl + Z बटन को दबाएँ. इससे पूर्व में किये गए कार्य का प्रभाव को समाप्त कर देगा और यथास्थिति बहाल कर देगा.
चार्ट के तत्वों को जोड़ना
यदि आप नए चार्ट के तत्व जैसे शीर्षक,
लिजेंड, डाटा लेबल और ग्रीडलाइन को चार्ट में जोड़ना चाहते हैं तो चार्ट टूल से आउट ग्रुप का चयन कीजिये. इन कंट्रोल का चयन ड्रॉपडाउन मेनू से किया जा सकता है.
चार्ट के तत्वों के स्थान परिवर्तन और हटाना
चार्ट के विभिन्न तत्वों को चार्ट क्षेत्र में कहीं भी ले जा सकते हैं. इस कार्य को आसानी से करने हेतु माउस से प्रथमतः चयन करें. खींचों और छोड़ों सुविधा का उपयोग कर हम इसे चार्ट क्षेत्र में कहीं भी ले जा सकते हैं. यदि चार्ट तत्व को हम हटाना चाहते हैं तो प्रथमतः उसका चयन करें और डिलीट बटन दबाने पर चयनित चार्ट तत्व चार्ट क्षेत्र से लुप्त हो जाएगा.
वार्तालाप में शामिल हों