संचालकों का पारिश्रमिक , संचालकों की शक्तियाँ - Remuneration of Directors, Powers of Operators
संचालकों का पारिश्रमिक , संचालकों की शक्तियाँ - Remuneration of Directors, Powers of Operators
संचालक कंपनी के अधिकारी और एजेन्ट होते है। वे शेयरधारियों के निर्वाचित प्रतिनिधि होते हैं तथा कंपनी द्वारा कर्मचारी के रूप में नियुक्त नहीं किये जाते हैं। तदनुसार वे कंपनी के कर्मचारी नहीं होते और जब तक उनके पारिश्रमिक के संबंध में अंतर्नियमावल में कोई विशेष व्यवस्था न की गई हो अथवा शेयधारियों ने इस संबंध में साधरण सभा में कोई संकल्प पारित न किया हो तब तक वे पारिश्रम प्राप्त करने का कोई अधिकार नहीं रखते। परंतु अंतर्नियमावल में सामान्यः संचालकों के परिश्रमिक के लिए व्यवस्था की जाती है और यह मानदेय के रूप में होता है।
संचालकों की शक्तियाँ :
संचालकों की शक्तियों का स्वरूप एवं सीमाएँ: कंपनी की अंतत्रियमावली और कंपनी अधिनियम को उपबंधों के अधीन रहकर कंपनी के संचालकों को ऐसे सभी कार्य करने की शक्ति प्राप्त होती है,
जिन्हें करने के लिए स्वयं कंपनी प्राधिकृत है। अंतर्नियमावी द्वारा इनकी शक्ति निर्धारित कर दिए जाने के बाद केवल वही उन शक्तियों का प्रयोग कर सकते हैं। कंपनी के शेयरधारी हस्तक्षेप करके संचालकोंको अपने तरीके से काम करने से नहीं रोक सकते हैं बशर्ते कि संचालकगण अपने अधिकार क्षेत्र के अंतग्रत सदविश्वास के साथ कंपनी के हित में अपनी शक्तियों का प्रयोग कर रहे हों। यदि शेयरधारी संचालकों के कार्यों से असंतुष्ट हैं तो वे संचालक मंडलकी शक्ति सीमितकरने के लिए अंतर्नियमावली में परिवर्तन कर सकते हैं अथवा जिन संचालकों के कार्यों से व असंतुष्ट हो उन्हें पुनः निर्वाचित न करनेका संकल्प कर सकते हैं परंतु वे गैर-कानूनी रूप से ऐसी शक्तियों को छीन नहीं सकतेस जो अंतर्नियमावली क्षरा संचालकों को दी गई हो।
परंतु निम्नलिखित आपवादिक स्थितियों में बहुसंख्यक शेयरधी हस्तक्षेप कर सकते हैं और कंपनी की साधारण सभा में संकल्प पारित करके संचालक मंडल को दी गई किसी शक्ति का प्रयोग कर सकते हैं:
क) दुर्भाव जब संचालक, कंपनी के हितों की पूर्ण उपेक्षा करके निजी हितों के लिए कार्य करें।
ख) असक्षम संचालक मंडल :- जब संचालक मंडल कार्य करने में अयोग्य हो जाए, उदाहरण के लिए जब सभी संचालक किसी संविदा या ठहराव में हितबद्ध हो ।
ग) गतिरोध :- जब संचालक कार्य करने में असमर्थ हो, अथवा अनिच्छुक हो ।
वार्तालाप में शामिल हों