सेल की सामाग्री को पुनः स्थापित करना , सेल की सामाग्री को परिवर्तित करना - restore the contents of the cell, change the contents of the cell
सेल की सामाग्री को पुनः स्थापित करना , सेल की सामाग्री को परिवर्तित करना - restore the contents of the cell, change the contents of the cell
यदि सेल में पहले से कुछ लिखा हुआ है उसे बादल कर आप कुछ नया लिखना चाहते है तो इसके लिए आप उसमें कर्सर को ले जाए और नए पाठ को टाइप करना प्रारंभ कर दे। इससे उसमें लिखे हुए पाठ मिट जाएगा और नया किए गए पाठ आ जाएगा। लेकिन उस सेल में जो फोर्मेटिंग संबन्धित सेटिंग पहले से होगी वह सेटिंग नए पाठ के साथ भी लागू रहेगा।
सेल की सामाग्री को परिवर्तित करना
यदि सेल में कम डाटा हो तो इस स्थिति में टाइप करना चाहिए जिससे पुराना डाटा हट जाएगा और नए टाइप किए हुए डाटा सेल में स्थापित हो जाएगा लेकिन यदि सेल में अधिक मात्रा में डाटा लिखा हो तो इस स्थिति में सेल के डाटा को संपादित करना ही ठीक होगा।
इस स्थिति में डाटा कम टाइप करने से भी काम चल सकता है।
सेल को एडिट करने के लिए निम्नलिखित में से कोई एक विधि का चयन कर सकते है
1. डबल क्लिक करके इससे आप सेल के सामाग्री को सेल में ही संपादित कर सकने में सक्षम हो जाते है।
2. सेल के चयन के पश्चात F2 बटन दबाने पर भी सेल सामाग्री को सेल मे ही प्रत्यक्ष रूप से संपादित कर सकते हैं।
3. जिस सेल को एडिट करना चाहते है उस सेल का प्रथमतः चयन करें। सूत्र पटल में सेल में टाइप किया हुआ पाठ दिखाई देगा। आप सूत्र पटल पर जाकर एडिट कर सकते है।
वार्तालाप में शामिल हों