वर्कशीट को सहेजना ,वर्कशीट में डाटा डालना और उसे संपादित करना - Save worksheets, enter and edit data in worksheets

वर्कशीट को सहेजना ,वर्कशीट में डाटा डालना और उसे संपादित करना - Save worksheets, enter and edit data in worksheets


वर्कशीट को आप सहेज कर किसी द्वितीयक मेमोरी में संग्रहीत कर रख सकते है। इसके लिए निम्नलिखित कदम को दोहराएँ


1. Save बटन जो Quick Access टूलबार पर है उसे क्लिक करें जिससे एक सहेजने हेतु डायलाग बॉक्स खुलेगा।


2. संवाद पिटारा में फ़ाइल का नाम को दर्ज कर सेव बटन पर क्लिक करने से फ़ाइल सुरक्षित हो जाएगा। यदि इस फ़ाइल को दुबारा खोल कर देखना चाहते है तो फ़ाइल ओपेन डायलाग बॉक्स से इस फ़ाइल का चयन कर आप ऐसा करने में सक्षम होंगे।


वर्कशीट में डाटा डालना और उसे संपादित करना


वर्कबुक के वर्कशीट में तीन तरह के आधारभूत डाटा रखने की अनुमति देता है।


1. सांख्यिक डाटा


2. पाठ


3. गणितीय एवं तार्किक सूत्र


वर्कशीट में इसके अलावा अन्य दृश्यात्मक डाटा जैसे- चार्ट, डाइग्राम, पिक्चर, बटन तथा अन्य प्रकार के वस्तुओं को भी रखा जाता है। ये सभी वस्तुएँ वर्कशीट के सेल में समाहित न होकर वर्कशीट के ड्रा लेयर में होते हैं।