चार्ट टाइप का चयन - Select chart type
चार्ट टाइप का चयन - Select chart type
एक्सेल प्रयोक्ता के बीच एक उभयनिष्ठ प्रश्न है कि हमारे डाटा के अनुसार कौन सा चार्ट टाइप उपयुक्त होगा? इस प्रश्न का कोई भी सीधा-साधा उत्तर तो नहीं है। इसका उत्तर आपको चार्ट टाइप के प्रयोग करने के आधार पर ही मिल सकता है। चित्र में हिंदी समय वेबसाइट के दर्शकों की बार संख्या के आधार पर छः अलग-अलग प्रकार के चार्ट को दर्शाया गया है
१. इस प्रकार के डाटा के लिए कॉलम चार्ट संभवतः उपयुक्त है. क्योंकि यह चार्ट प्रत्येक महीने के दर्शकों की संख्या को महिना बार अलग-अलग कॉलम से दर्शाया गया है। बार चार्ट में x अक्ष व y-अक्ष को आपस में परिवर्तित किया गया है। इसके कारण बार नीचे से ऊपर की और न होकर बाएं से दाएं की तरफ हो गया।
२. इसी डाटा पर लाइन चार्ट बनाने पर यह डाटा पॉइंट की सतत लाइन से जोड़ा गया है। इससे इस प्रकार की सूचनाओं का उपयुक्त ग्राफिकल प्रस्तुति नहीं किया जा सकता है। इसी तरह की बातें आप एरिया चार्ट के लिए भी कहा जा सकता है। इस डाटा पर पाई चार्ट बनाया गया है। इसका प्रदर्शन बहुत ही दुविधा पैदा करने वाला है. टाइम श्रृंखला के लिए पाई चार्ट से कम डाटा पॉइंट के बीच बटवारा को दिखाने के लिए उपयुक्त चार्ट होता है। इस डाटा श्रृंखला पर बनाया गया रेडार चार्ट बिल्कुल उपयुक्त नहीं है। चार्ट टाइप में परिवर्तन करना बहुत आसान है अतः किसी डाटा पर उपयुक्त चार्ट बनाने हेतु अलग-अलग चार्ट टाइप का चयन कर डाटा प्रदर्शन को देख कर आप निर्णय ले सकते है कि कौन सा चार्ट टाइप इस डाटा के लिए उपयुक्त होगा।
वार्तालाप में शामिल हों