इंडेन्ट की सेटिंग - setting indent
इंडेन्ट की सेटिंग - setting indent
इंडेन्ट से आपके पाठ को और सुन्दर और आकर्षक बनाया जा सकता है। किसी पैरा में मारजिन लाइन के बाद पैरा के दाएं या बाएं रिक्त स्थान छोड़ा जा सकता है। तो उसे बाएं इंडेन्ट कहा जाता है। यदि यह रिक्त स्थान दाएं तरफ है तो उसे दाएं इंडेन्ट के नाम से जाना जाता है।
इंडेन्ट को आवश्यकतानुसार कम या अधिक किया जा सकता है।
इंडेन्ट से दो प्रकार से कर सकते हैं
• रूलर
• पैराग्राफ डायलॉग बॉक्स
रूलर बार के माध्यम से इंडेंट सेटिंग हेतु -
• पैरा का चयन करें
• रूलर बार के त्रिकोणीय इडेन्ट मार्कर को खींच कर इच्छित स्थान पर रख सकते हैं।
बाएं त्रिकोणीय इंडेन्ट मार्कर में दो त्रिकोण होता है एक उपर की ओर, दूसरा नीचे की ओर उपर वाला त्रिकोणीय ईडेन्ट मार्कर प्रथम पंक्ति इंन्डेन्ट को प्रदर्शित करता है इससे पैरा के प्रथम वाक्य की इडेन्ट सेटिंग की जा सकती है।
नीचे वाला त्रिकोणीय इडेन्ट मार्कर बाएं तरफ के इन्डेट को सेट करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। दाहिने तरफ भी एक त्रिकोणीय इडेन्ट मार्कर होता है जिससे आप दाहिने तरफ की इंडेन्ट की सेटिंग कर सकते हैं। इन त्रिकोणीय बार को माउस की मदद से खींचकर अपने आवश्यकता अनुसार किसी भी जगह पर रखा जा सकता है जिससे बायें और दायें मारजिन से हटकर पैरा प्रारंभ होगा।
पैराग्राफ डॉयलाग बॉक्स की मदद से भी तीनों तरह के इडेन्ट की सेटिंग किया जाना संभव है इसके लिए होम मीनू से पैराग्राफ अनुभाग पर क्लिक कर पेराप्राक डायलॉग बॉक्स खुलेगा।
इसमें इंडेन्ट और स्पेसीय का चयन कीजिए, Left, Right इडेन्ट के लिए Left और Right के स्पीन बटन को क्लिक करके सेट कर सकते हैं। प्रथम पंक्ति इंडेन्ट के लिए स्पेशल का चयन करें। और इसके सामने वाले स्पीन बटन को क्लिक कर इसे कम या अधिक अपने आवश्यकता अनुसार परिवर्तन किया जा सकता है। ये सब सेटिंग करते समय नीचे Preview विंडोज़ में परिवर्तन का अवलोकन किया जा सकता है। यह इस बात का अंदाजा लगाने के लिए होता है कि वास्तविक रूप में पैरा में किस तरह के परिवर्तन होने वाले हैं।
वार्तालाप में शामिल हों