उद्यमिता विकास कार्यक्रम की कुछ महत्वपूर्ण परिभाषा - Some Important Definitions of Entrepreneurship Development Program
उद्यमिता विकास कार्यक्रम की कुछ महत्वपूर्ण परिभाषा - Some Important Definitions of Entrepreneurship Development Program
(1) जोसेफ ई. स्टेपार्क के अनुसार, “बुद्धि, प्रेरणा ज्ञान एवं अवसर उद्यमिता विकास के लिए पूर्व शर्ते है।" (2) सी.बी. गुपता तथा एन. पी. श्रीनिवासन के अनुसार, “उद्यमी को विकास से अभिप्राय एक
व्यक्ति के उद्यमिता गुणों को विकसित करना, आवश्यक ज्ञान देना, तकनीकी, वित्तीय, विपणन एवं प्रबंधकीय कौशल का विकास एवं उद्यमिता रूचित निर्मित करना।"
( 3 ) एन. पी. सिंह के अनुसार, “उद्यमिता विकास कार्यक्रम एक व्यक्ति की उद्यमिता उद्देश्यों को मजबूत करने तथा उद्यमिता भूमिका प्रभावी ढंग से नियोजित करने के लिए उसमें आवश्यक योग्यता एवं समता विकसित करने से है। इसके लिए यह आवश्यक है कि वह उद्यमशीलता के मूल्यों तथा उनके उद्यमियों पर प्रभाव एवं व्यवहार को समझे।
लघु उद्योग विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान, अब लघु उद्योग विस्तार एवं प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय संस्थान, हैदराबाद ने उद्यमिता विकास कार्यक्रम को एक व्यक्ति को संरचनात्मक प्रशिक्षण के द्वारा एक उद्यमी के रूप में विकसित करने का प्रयास बताया है।
वार्तालाप में शामिल हों