सूचना प्रणाली के स्रोत - sources of information systems
सूचना प्रणाली के स्रोत - sources of information systems
सूचना प्रणाली के स्रोतों को निम्नलिखित प्रकार से समझा जा सकता है
I. जन संसाधन (People Resources) :
समस्त सूचना प्रणालियों का संचालन लोगों द्वारा आवश्यक होता है। इस जन संसाधनों के अंतर्गत एंड यूर्जस एवं आईएस स्पेशलिष्ट होते है।
एंड यूर्जस (यूर्जस या क्लाइंट)
वह लोग जो कि सूचना प्रणाली का उपयोग करते है या वह सूचना जो लोगों के द्वारा निर्मित की जाती है उन्हें एंड यूर्जस (यूर्जस या क्लाइंट) कहा जाता है।
वह लोग जो सूचना प्रणाली का संचालन एवं विकास करते हैं, उन्हें सूचना प्रणाली विशेषज्ञ कहा जाता है। सभी सूचना प्रणाली विशेषज्ञों के अंतर्गत सिस्टम एनालिस्ट, प्रोग्रामर, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य तकनीकी प्रबंधक, एवं लिपिक, निजी सचिव आते है। विस्तार से समझें तो हम यह कह सकते हैं कि सिस्टम एनालिस्ट आवश्यक एवं उपयोगी सूचनाओं के आधार पर पर सूचना प्रणाली का निर्माण करता है। प्रोग्रामर सिस्टम एनालिस्टों के विशिष्टताओं पर आधारित संगणक प्रोग्राम तैयार करता है। एवं कंप्यूटर ऑपरेटर उच्च विन्यास वाले संगणक प्रणाली का संचालन करता है।
II. हार्डवेयर संसाधन
हार्डवेयर संसाधन के अंतर्गत सूचना प्रक्रिया में उपयोग किए वाले भौतिक उपकरण (Physical devices) एवं सामग्री आते हैं।
विशेषतः इसके अंतर्गत न केवल संगणक एवं अन्य उपकरण आते है, बल्कि समस्त डाटा मीडिया (जैसे :- डाटा एंट्री सॉफ्टवेयर में टंकित डाटा को मैग्नेटिक डिस्क में रिकॉर्ड करना, वह सभी ऑबजेक्ट जिसमें डाटा रिकॉर्ड होता है आदि)
कंप्यूटर आधारित इनफॉर्मेशन प्रणाली का उदा इस प्रकार देखा जा सकता है :
1. माइक्रोप्रोसेसरर्स एवं विभिन्न इंटरकन्नेक्टेड पैरीफेरल उपकरणों से परिपूर्ण सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट से बना हुआ कंप्यूटर सिस्टम जिसके अंतर्गत माइक्रो कंप्यूटर सिस्टम, मध्य रेंज कंप्यूटर सिस्टम एवं लार्ज मेनफ्रेम कंप्यूटर सिस्टम आता है।
2. कंप्यूटर पेरीफेरल्स जो कि डिवाइसेस होती है (जैसे :- डाटा इनपुट एवं कमांड के लिए कीबोर्ड, या इलेक्ट्रॉनिक, सूचना के आउटपुट के लिए वीडियो स्क्रीन या प्रिंटर एवं डाटा संसाधनों का संग्रह के लिए चुंबकीय या ऑप्टिकल डिस्क)।
III. सॉफ्टवेयर रिसॉसेस (सॉफ्टवेयर संसाधन)
सॉफ्टवेयर रिर्सोसेस की अवधारणा के अंतर्गत सूचना प्रक्रिया निर्देश के सभी समूह आते है।
सॉफ्टवेयर के इस जेनरिक अवधारणा में न केवल ऑपरेटिंग निर्देश अर्थात् प्रोग्रामों का समूह जो कि कंप्यूटर हार्डवेयर का निर्देशन एवं नियंत्रण करता है, आता है, बल्कि लोगों की आवश्यकतानुसार इनफॉर्मेशन प्रोसेसिंग इंस्ट्रक्शन (जिन्हें प्रोसीजर कहा जाता है) का समूह भी आता है।
अतः यह समझना एवं जानना आवश्यक होगा कि ऐसी सूचना प्रणाली जो कि कंप्यूटरों का उपयोग नहीं करती वह भी सॉफ्टवेयर संसाधन तत्वों से समावेशित होती है।
यह भी सत्य है कि आज की दुनिया में प्राचीन काल की सूचना प्रणाली या कृत्रिम एवं मशीन आधारित सूचना प्रणाली का उपयोग होता है। ऐसे सभी आवश्यक सॉफ्टवेयर संसाधन जो कि सूचना प्रोसेसिंग इंस्ट्रक्शन एवं प्रोसीजर के रूप में होते है वह सभी अपने-अपने यूर्जस के सापेक्ष अधिकृत करने, प्रक्रिया करने एवं प्रसारित करने के क्रम में होते है।
वार्तालाप में शामिल हों