लाइनों के बीच रिक्त स्थान - spaces between lines

लाइनों के बीच रिक्त स्थान - spaces between lines


लाइनों के बीच रिक्त स्थान बनाने से दस्तावेज पढ़ने में आसानी होती है। इसे दो पंक्तियों के बीच रिक्त स्थान कम या अधिक करके किया जा सकता है। पंक्तियों के बीच रिक्त स्थान की सेटिंग आप एकल, दोहराव, एक और आधे पंक्तियों के रख सकते हैं।


इसे करने के लिए निम्नलिखित कार्य करें-


1. पैरा का चयन करें।


2. होम मीनू से पैरा अनुभाग के डाउन बटन को क्लिक करने से पैरा डॉयलाग बॉक्स खुलेगा


3. इडेन्ट और स्पेशिंग टैब का चयन करें


4. लाइन स्पेशिंग ड्रॉप डाउन मीनू से विकल्प का चयन करें


5. At लिस्ट बॉक्स में मान को सेट करें


6. ओके बटन को क्लिक कर पैरा डॉयलाग बॉक्स को बंद कर दें


7. पैरा जिस पर लाइनों के बीच रिक्त स्थान को सेट किया उसका अवलोकन करें फिर से किसी प्रकार के परिवर्तन यदि करना चाहते हैं तो उपर्युक्त तरीकों को प्रयोग में लाएं।