विशिष्ठ प्रकार से पेस्ट करना - special paste
विशिष्ठ प्रकार से पेस्ट करना - special paste
चूंकि सेल में पाठ के साथ साथ-साथ सूत्र व फॉर्मेट संबंधित सूचनाएँ भी होती है इसीलिए हमें सेल कॉपी कर किसी अन्य स्थान पर चिपकाने पर स्रोत सेल के पाठ के साथ साथ-साथ अन्य सेटिंग भी गंतव्य स्थान पर आ जाता है लेकिन आप हमेशा ही ऐसा नहीं करना चाहते है. कभी कभी हम स्रोत सेल के मान को ही कॉपी करना चाहते है। उदाहरणार्थ केवल सूत्र को या केवल सेल के मान को ही गंतव्य स्थान पर ले जाना चाहते है। इन परिस्थितियों में आप विशिष्ट प्रकार से पेस्ट (paste) वाला विकल्प का चयन का प्रयोग कर सकते है।
इसके लिए स्रोत सेल का चयन कर उसका प्रतिलिपि बनाए इससे सेल की सामग्री विंडोज क्लिपबोर्ड में चला जाता है इसके बाद होम मेनू के क्लिपबोर्ड अनुभाग के पेस्ट बटन के निचले भाग पर क्लिक करने से पेस्ट का ड्रॉप बॉक्स मेनू दिखाई देगा।
इसमें अनेक प्रकार के विकल्प है जो इस प्रकार है-
Paste - विंडोज क्लिपबोर्ड से सेल की सामाग्री सूत्र डाटा वैध्यता संबंधित सेटिंग तथा फोर्मेट सम्बंधित सेटिंग को गंतव्य सेल या रेंज पर चिपकाने हेतु इसका उपयोग किया जा सकता है।
Formula - केवल स्रोत सेल के सूत्र ही गंतव्य सेल में जाएगा स्रोत के फोर्मेटिंग नहीं।
Paste value - स्रोत सेल के मान ही गंतव्य सेल में आएगा।
No Border - सभी कुछ गंतव्य सेल में जाएगा केवल बोर्डर को छोड़ कर Transpose इससे गंतव्य स्थान पर स्रोत सेल के दिखावट में परिवर्तन होगा।
Paste Special – इससे paste स्पेशल डाइलॉग बॉक्स दिखाई देगा।
Picture - प्रतिलिपि किए सूचनाओं का इमेज गंतव्य स्थान पर बन जाएगा।
Paste Hyperlink - गंतव्य सेल में लिंक बन जाएगा जिसे क्लिक करने पर आप प्रतिलिपि सेल पर जा सकते है।
वार्तालाप में शामिल हों