स्टार्ट मेन्यू - Start Menu
स्टार्ट मेन्यू - Start Menu
विंडोज 95.98 या एक्स.पी. के डेस्कटॉप के निचले बाएं कोने में Start बटन (विन्डोज 7. विन्डोज़ 10 के केस में स्टार्ट बटन के स्थान पर विंडोज़ आइकॉन दिखाई देता है।) को क्लिक करके स्टार्ट मेन्यू चालू किया जाता है। यह मेन्यू वास्तव में पूरे कम्प्यूटर के सुविधाओ का नियंत्रन बिन्दु हैं। इसमे नये कम्प्यूटर के सभी कार्य या क्रियाकलाप यहाँ से प्रारम्भ किये जा सकते हैं। स्टार्ट मेन्यू के विभिन्न विकल्प होते है जिनमे से कुछ इस प्रकार है-
प्रोग्राम (Programs )
t-variant-east-asian: normal; font-variant-numeric: normal; vertical-align: baseline; white-space: pre-wrap;">यह कंप्यूटर में इनस्टॉल किये गए सभी प्रोग्रामों की सूची दिखाता है। इस सूची में से इच्छित प्रोग्राम चुनकर उसे प्रारंभ किया जा सकता है।
डॉक्यूमेंट (Document)
यह विकल्प उन दस्तावेजो एवं प्रोग्रामों की सूची दिखाता है. जिन्हें हाल ही में प्रयोग में लाया गया था या खोला गया था। आप इनमें से किसी को क्लिक करके फिर से खोल सकते हैं।
सेटिग (Settings)
इससे आप अपने कम्प्यूटर का कॉन्फिगरेशन को परिवर्तित कर सकते हैं। इसमें हर प्रकार के सेटिंग के विकल्प मौजूद है जैसे सिस्टम, नेटवर्क और इन्टरनेट, डिस्प्ले सेटिंग, डिवाइस, समय व भाषा इत्यादि से सम्बंधित सेटिंग.
सर्च (Search)
इसकी सहायता से आप कम्प्यूटर मे किसी फ़ोल्डर, फ़ाइल प्रोग्राम या एप्स को ढूंढ सकते हैं। विंडोज़ ७ में टास्कबार पर सर्च टेक्स्ट बॉक्स होता है जिसमे कुछ वर्ण टाइप करने पर उससे मिलता-जुलता प्रोग्राम, एप्प. फ़ाइल या फ़ोल्डर को प्रदर्शित करता है। इससे किसी प्रोग्राम. एप्प. फ़ाइल या फ़ोल्डर को खोजने में आसानी होती है।
पॉवर (Power)
यह विकल्प विंडोज से बाहर निकलने के लिए होता है इसका उपयोग कर आप या तो कम्प्यूटर बन्द कर सकते हैं या पुनः प्रारंभ कर सकते हैं।
टास्क बार (Task Bar)
जब भी आप कोई प्रोग्राम प्रारंभ करते हैं या कोई विंडो खोलते हैं. तो स्क्रीन पर सबसे नीचे टास्क बार में उस विंडों को व्यक्त करने वाला एक बटन दिखाई पड़ता है। इस प्रकार टास्क बार हमें सभी प्रारंभ हुए प्रोग्रामों पर तुरंत पहुंचने की सुविधा प्रदान करता है। टास्क बार पर किसी प्रोग्राम या एप्प को पिन भी कर सकते है जिससे प्रोग्राम या एप्प को प्रारंभ करने के लिए प्रोग्राम विकल्प में जाने की आवश्यकता नहीं पर सकती है। टास्कबार के दाहिने अनुभाग में नेटवर्क आइकॉन, लैंग्वेज आइकॉन, दिनांक व समय विकल्प तथा सिस्टम ट्रे होता है। सिस्टम ट्रे में ब्लूटूथ, साउंड कण्ट्रोल के साथ साथ बहुत सारे प्रोग्रामो का शॉर्टकट भी मौजूद रहता है जिसे क्लिक करने पर प्रारंभ किया जा सकता है।
वार्तालाप में शामिल हों