स्टेटस बार , मेनू बार - status bar menu bar

स्टेटस बार , मेनू बार - status bar menu bar


स्टेटस बार प्रत्तेक विंडोज़ में मौजूद होता है यह हमेशा उस विंडोज़ के सबसे निचली भाग में स्थित होता है स्टेटस बार दो भागों में बटा जा सकता है


इसके बाएं भाग में उस विंडोज़ से सम्बंधित सूचनाओं को प्रदर्शित करता है जैसे फ़ाइल को सुरक्षित करने की सुचना, वर्त्तमान में हम डॉक्यूमेंट के किस पेज पर हैं और कुल कितने पेज इस डॉक्यूमेंट में ओपन किये हुए हैं। दाहिने भाग में भी उसी विंडोज़ से सम्बंधित सूचनाओ को दिखता है। स्टेटस बार का उपयोग एप्लीकेशन बनाने वाले प्रयोक्ता को उसकी वर्तमान गतिविधि से अवगत करने के लिए किया जाता है।


मेनू बार (Menu Bar )


यदि किसी विंडोज़ में मेनू बार मौजूद होता है तो उसका स्थान टाइटल बार के निचे होता है। प्रत्तेक मेनू बार में मेनू विकल्प (Menu Option) होता है जिसे चयनित करने पर किसी प्रकार के कार्य को संपादित किया जा सकता है। मेनु बार में उप मेनू-बार हो सकता है। उप मेनू-बार का चयन करने पर और भी मेनू विकल्प खुलता है। मेनू बार के सारे विकल्प चयन करने के लिए हमेशा ही उपलब्ध नहीं होता है जो मेनू विकल्प चयन के लिए उपलब्ध नहीं होते है उसे डी एक्टिवेट मेनू विकल्प कहा जाता है इसका मतलब होता है की इस सन्दर्भ में इसका उपयोग नहीं किया जा सकता है। इसकी बनावट अन्य मेनू विकल्प से अलग होता है।