पाठ का प्रारूपीकरण , फान्ट स्टाइल परिवर्तन - Text formatting, font style change
पाठ का प्रारूपीकरण , फान्ट स्टाइल परिवर्तन - Text formatting, font style change
दस्तावेज में पाठ के साज सजावट में फॉन्ट चयन और उसका आकार का निर्धारण, पाठ का एलाइन, पाठ कोरो व कालम में रखना, पैरा और लाइन के बीच रिक्त स्थान का प्रबंधन, पेज का सेटअप, और मारजिन तथा पेज बैकग्राउंड और किनार पर डिजाइन या आकृति बनाना शामिल है।
इन सभी के बारे में एक-एक करके देखते हैं।
फान्ट स्टाइल परिवर्तन
फान्ट से विभिन्न प्रकार के स्टाइल से पाठ को सजा सकते हैं। क्योंकि अलग फान्ट का अलग डिजाइन होता है। प्रत्येक फान्ट वर्ण को अलग स्टाइल में दिखाता है। वर्ड में फान्ट परिवर्तन के लिए निम्नलिखित कार्य करें।
1. पहले पाठ का चयन करें जिसके फान्ट को परिवर्तित करना चाहते हैं।
2. फार्मेट मीन से फान्ट विकल्प का चयन करें।
3. फान्ट लिस्ट बाक्स के डाउन तीर को क्लिक कर इच्छित फान्ट का चयन करें।
4. फान्ट के गुण बटन को क्लिक कर इच्छित स्टाइल प्राप्त कर सकते हैं।
ये बटन निम्नवत हैं-
1. B- बोल्ड - ctrl+B
2. 1 - इटालिक ctrl+I
3. U- अण्डर लाइन ctrl+U
फान्ट के आकार को परिवर्तन करने के लिए साइज़ बाक्स में 8 से 72 के बीच कोई भी मान दे सकते हैं। 72 प्वाइंट का मतलब एक इंच होता है। फॉण्ट के साइज़ को बढ़ाने या कम करने के लिए की-बोर्ड की कुंजी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है जैसे
फान्ट के आकार को बढ़ाने के लिए Ctrl+]
फान्ट के आकार को घटाने के लिए - Ctrl + [
वार्तालाप में शामिल हों