स्क्रॉल करने पर भी शीर्षक दिखाई दे - Title visible even when scrolling
स्क्रॉल करने पर भी शीर्षक दिखाई दे - Title visible even when scrolling
इसके लिए पैन को एक जगह स्थिर करना होगा, इस तकनीक को फ्रीजिंग कहते है। वर्कशीट के रो या कॉलम में शीर्षक लिखते है जो स्क्रोल करने पर दिखाई नहीं देता। एक्सेल ने इसका नायाब हल निकाला है जिसे फ्रीजिंग पैन कहते है। इससे रो व कॉलम के शीर्षक स्क्रॉल करने के बाद भी दिखाई देता है।
फ्रिज पैन करने हेतु सेल पॉइंटर को उस रो के नीचे रखे जिसे आप स्क्रॉल करने पर भी दिखाना चाहते है तथा उस कॉलम के दाहिने रखे जिसे स्क्रॉल करने पर भी दिखाना चाहते है।
व्यू-मेनू --> विंडोज --> फ्रिज पैन का चयन करें। इससे जो रो या कॉलम सेल पॉइंटर के ऊपर या बाएँ है फ्रिज हो जाएगा। अतः स्क्रॉल डाउन व दाएँ करने पर भी वह रो और कॉलम दिखाई देगा।
वार्तालाप में शामिल हों