पेज नंबरिंग को पृष्ठ पर लगाने के लिए - To apply page numbering to the page

पेज नंबरिंग को पृष्ठ पर लगाने के लिए - To apply page numbering to the page


पेज नंबरिंग को पृष्ठ पर लगाने हेतु पेजनंबर विकल्प का चयन इंसर्ट मीनू से करें ।


इससे पृष्ठ संख्या वार्तालाप बॉक्स (Dialogue Box) खुलेगा। 


• इसमें पृष्ठ संख्या के स्थान और एलाइमेंट के लिए ड्रॉपडाउन बॉक्स से चयन किया जा सकता है।


• यदि प्रथम पृष्ठ पर भी पृष्ठ संख्या दिखाना चाहते हैं तो शो आन-फस्ट-पेज चेक बॉक्स को चेक कर दें।


• पृष्ठ संख्या डॉयलाग बाक्स में फॉर्मेट बटन है जिसे क्लिक करने पर पृष्ठ संख्या फॉर्मेट डॉयलाग बॉक्स खुलेगा।


• इसमें विभिन्न प्रकार के पृष्ठ संख्या को फॉर्मेट करने का विकल्प मौजूद है। उचित फॉर्मेट का चयन किया जा सकता है।


• पृष्ठ संख्या किसी विशिष्ट अंक से प्रारंभ करना चाहते हैं तो पेज नंबरिंग विकल्प में स्टार्ट एट (Start At) विकल्प का चयन करें तथा उसके सामने स्पीन बटन को क्लिक कर विशिष्ट अंक दर्ज किया जा सकता है। पृष्ठ संख्या फॉर्मेट डॉयलाग बाक्स के ओके बटन को क्लिक करें।