सेल में भिन्न वाली संख्या डालने के लिए , फॉर्मेट सेल डाइलॉग बॉक्स के द्वारा संख्याओं की फोर्मटिंग - To enter a different number in a cell, use the Format Cells dialog box to format numbers.
सेल में भिन्न वाली संख्या डालने के लिए , फॉर्मेट सेल डाइलॉग बॉक्स के द्वारा संख्याओं की फोर्मटिंग - To enter a different number in a cell, use the Format Cells dialog box to format numbers.
यदि किसी सेल में भिन्न वाली संख्या डालना चाहते है जैसे 65/7 तो सेल में 65/7 टाइप करें और प्रवेश कुंजी (Enter Key) दबाएँ। जब सेल का चयन करेंगे तो 6.71 सूत्र पटल पर दिखाई देगा और सेल में मान भिन्न संख्या की तरह 65/7 दिखाई देगा।
फॉर्मेट सेल डाइलॉग बॉक्स के द्वारा संख्याओं की फोर्मटिंग
फॉर्मेट सेल डाइलॉग बॉक्स को आप कई प्रकार से सक्रिय कर सकते है
1. होम मेनू का चयन करें, इसमें से नंबर अनुभाग का चयन करें।
2. इस अनुभाग छोटा डाइलॉग बॉक्स बटन पर क्लिक करें।
3. चयनित सेल पर माऊस का दाहिना बटन क्लिक करे और शॉर्टकट मेनू से फॉर्मेट सेल का चयन करें।
फॉर्मेट सेल में निम्नलिखित बटन है-
1. नंबर - संख्या से सम्बंधित सेटिंग इस टैब में मौजूद है। इसमें से उपयुक्त सेटिंग का चयन किया जा सकता है।
2. एलाइनमेंट सेल में स्थित पाठ के क्षैतिज और ऊर्ध्वातल एलाइनमेंट से संबंधित सेटिंग इसके माध्यम से किया जाता है।
3. फॉन्ट : फॉन्ट और इससे संबंधित एट्रीब्यूट की सेटिंग इसके माध्यम से किए जा सकते है।
4. बार्डर सेल के चारों और बार्डर से संबंधित सेटिंग इसके माध्यम से किया जा सकता है। बार्डर के आकार और प्रकार का चयन भी इसके द्वारा किया जाना संभव है।
5. सेल में रंग भरना इस विकल्प के द्वारा सेल में विभिन्न प्रकार के रंगों का समावेश किया जा सकता है। सेल के निचली तल और ऊपरी तल के रंगों की सेटिंग इसके माध्यम से किया जा सकता है।
6. सुरक्षा - सेल में स्थित पाठ को संपादित करने के लिए अनुमति की आवश्यकता होगी, बिना अनुमति सेल के पाठ को संपादित नहीं किया जा सकता है। ऐसा करने से सेल के पाठ को सुरक्षा प्रदान किया जाना संभव है। सेल के पाठ को अधिकृत व्यक्तियों या प्रयोक्ता द्वारा संपादित किया जाना संभव हो इसके लिए सेल में सुरक्षा तकनीक का प्रयोग करना इस विकल्प द्वारा संभव है।
वार्तालाप में शामिल हों