स्वतः ठीक करने के सुविधा का उपयोग - Use Auto correct

 स्वतः ठीक करने के सुविधा का उपयोग - Use Auto correct


Auto Correct सुविधा से समान्य तौर पर होने वाली गलतियों को स्वतः ही सही वर्तनी या विकल्प जो ऑटो करेक्ट डेटाबेस में दिया गया है, से परिवर्तित किया जाता है। इसमें उस तरह के शब्दों की प्रविष्टी की जाती है जो सामान्य रूप से टाइपोग्राफिकल त्रुटि तथा सामान्य त्रुटि जो लिखने के स्टाइल के अनुरूप नहीं होती है। जैसे


• यदि प्रारंभ के दो वर्ण अंग्रेजी के बड़े अक्षर में किसी शब्द में गलती में टाइप हुआ है तो वर्ड से शब्द को स्वतः ही ठीक कर देखा।


• वाक्य के प्रथम शब्द के प्रथम वर्ण को अंग्रेजी के बड़े अक्षर में स्वतः ही परिवर्तित कर देंगा।


• दिनों के नाम जब अंग्रेजी में लिखा जाएगा तब उन नामों के प्रथम वर्ण को बड़े अक्षर में परिवर्तित कर देगा।


• उन शब्दों की ठीक कर देगा जिसमें CAPS LOCK की प्रयोग गलती से हो गया होगा।


ऑटो- करेक्ट के लिए एक पूर्व निर्धारित सूची दी गई होती है। यह गलत टाइप शब्द और उसका सही शब्द की सूची है। अतः गलत शब्द टाइप होने पर उसके सामने लिखे सही शब्द से स्वतः परिवर्तित हो जाएगा। इस सूची में आप गलत शब्द और उसका सही शब्दों की सुचनाओं को दर्ज कर सकते है इसतरह से आप आपने अनुसार इस सूची को और बढ़ा सकते है। इसके लिए Auto correct संवाद बॉक्स में Add बटन दिया गया है जिसकी मदद से आप नया ऑटो टेक्स्ट प्रविष्टी को प्रविष्ट कर सकते है।


Auto format का उपयोग


Auto Text सुविधा का उपयोग कर आप बार-बार प्रायुक्त होने वाले पाठ व ग्राफिक्स को वर्ड प्रोसेसिंग पैकेज में संग्रहित करके रख सकते हैं। इससे बार-बार टाईप होने वाले पाठ को लगातार सही लिखा जा सकता है। Auto Format में विभिन्न प्रकार के विकल्प मौजूद है। 

इसके Replace अनुभाग में निम्न विकल्प है-


• सीधे उद्धरण चिन्ह को सुंदर उद्धरण चिन्ह में परिवर्तन करना।


• किसी क्रमागत संख्या जैसे 1st लिखने पर इसे 1" में परिवर्तित करने की सुविधा है।


• आधे संख्या जैसे (1/2) लिखने पर इसे (1/2) में स्वतः परिवर्तन की सुविधा है।


• दो बार हाइफन (--) लिखने पर बड़े डेस ( - ) में परिवर्तन की सुविधा है। 


• इंटरनेट या नेटवर्क पता को स्वतः हाइपर लिंक करने की सुविधा है।