फॉर्मेट पेंटर का उपयोग - Using Format Painter

फॉर्मेट पेंटर का उपयोग - Using Format Painter


फॉर्मेट पेंटर के उपयोग कर सम्पूर्ण दस्तावेज की फॉर्मेटिंग जल्दी से कर सकते हैं। इससे एक स्थान के फॉर्मेटिंग प्रभाव का प्रतिलिपि बना कर उसे अन्य स्थान के पाठ पर भी लागू किया जा सकता है। उदाहरण के लिए मान लीजिए आपने एक पैरा की फॉर्मेटिंग में निम्नलिखित चीजें की हैं।


• फॉन्ट - टाइम्स न्यू रोमन


• फॉन्ट गुण - बोल्ड व इटाइलिक


• एलाइमेंट- बाया


यदि हम इसी तरह के फॉर्मेटिंग को किसी अन्य पैरा में भी करना चाहते हैं इसके दो तरीके हो सकते हैं उपरोक्त सेटिंग फिर से नये पैरा में किया जाए। अतः इसमें भी उतना ही समय लगेगा जितना पूर्व पैराग्राफ की फॉर्मेटिंग में समय लगा था।


यदि इस कार्य को फॉर्मेट पेंटर की मदद से करे तो कम वक्त में हो जायेगा और इसके लिए प्रयोक्ता के पिछले पैराग्राफ के फॉर्मेट सेटिंग को याद रखने की जरुरत नहीं होती है। इसे करने के लिए फॉर्मेट पेंटर की मदद पुराने पैराग्राफ की फॉर्मेटिंग की प्रतिलिपि बनाया जा सकता है। इसे नये पैरा में लागू कर उसकी फॉर्मेट भी पूर्व पैराग्राफ के समान हो जायेगा। इससे समय और एकरूपता हासिल करने में मदद मिलती है। इसमें लगने वाला प्रयत्न भी कम होता है।