पेस्ट स्पेशल डाइलॉग बॉक्स का उपयोग - Using the Paste Special Dialog Box

पेस्ट स्पेशल डाइलॉग बॉक्स का उपयोग - Using the Paste Special Dialog Box


पेस्ट स्पेशल डाइलॉग बॉक्स से आपको इस बात की आजादी होती है कि आप क्या पेस्ट करना चाहते है उसका चयन कर सकते है।


पेस्ट स्पेशल डाइलॉग बॉक्स में निम्नलिखित विकल्प हैं।


1. All इस विकल्प के चयन करने पर सेल के सामाग्री के साथ-साथ सेल की फोर्मेटिंग, डाटा की वेध्यता संबंधित सेटिंग तथा अन्य चीज भी गंतव्य सेल में कॉपी को जाएगा।


2. Formula - इससे गंतव्य सेल में केवल सूत्र ही गंतव्य सेल में आएगा।


3. Value- इससे केवल स्रोत सेल का मान ही गंतव्य सेल आएगा।


4. Formats - केवल फॉर्मेट कॉपी करने हेतु इस विकल्प का उपयोग कर सकते है।।


5. Comment इससे सेल या रेंज के सेलों में टिप्पणी ही कॉपी होगा।


6. Validation - इससे स्रोत और गंतव्य सेल के डाटा वैध्यता से संबंधित सेटिंग एक समान हो जाएगें। 


7. All Using Source Theme इससे विभिन्न प्रकार के वर्कबुक की डॉक्युमेंट थीम सक्रिय - वर्कबुक थीम जैसा किया जा सकता है।


8. All Exception Border सभी सामाग्री गंतव्य सेल या रेंज में पेस्ट होगी केवल बार्डर से संबंधित फोर्मेटिंग को छोड़कर।


9. Column Width इससे स्रोत की कॉलम की चौड़ाई और गंतव्य सेल कॉलम की चौड़ाई एक-सा हो जाएगा।


10. सूत्र या संख्या से संबंधित फोर्मेटिंग- इससे सूत्र व संख्या से संबंधित फोर्मेटिंग गंतव्य सेल या रेंज में पेस्ट हो जाएगा।


11. मान व संख्या से संबंधित फोर्मेटिंग इससे स्रोत सेल के मान व संख्या फोर्मेटिंग गंतव्य सेल में भी आ जाएगा।