डाटा फॉर्म के माध्यम से - via data form
डाटा फॉर्म के माध्यम से - via data form
डाटा फॉर्म के माध्यम से टेबल में डाटा जोड़ सकते हैं. रिकार्ड को डिलीट भी किया जा सकता है . टेबल में मौजूद रिकार्ड को अद्यतन करने के लिए भी डाटा फॉर्म का उपयोग किया जा सकता है .
डाटा फॉर्म के उपयोग के लिए चरण
१. टेबल क्षेत्र में किसी सेल का चयन करें.
२. क्विक एक्सेल टूलबार से फॉर्म विकल्प का चयन करें. क्विक एक्सेल टूलबार पर फ़ोर्म विकल्प नहीं है तो पहले ऑफिस बटन पर क्लिक कर एक्सेल आप्शन बटन का चयन करे और कार्य कर फॉर्म विकल्प बटन को क्विक एक्सेल टूलबार पर लाया जा सकता है.
३. डाटा फॉर्म में स्कोल बार पर क्लिक कर आप इक्छित रिकार्ड पर पहुँच सकते हैं और रिकार्ड को समपादित भी कर सकते हैं।
४. टेबल में नए डाटा जोड़ने हेतु फॉर्म में न्यू बटन दिया गया है जिसे क्लिक करने पर फॉर्म के माध्यम से एक नई रिकॉर्ड टेबल में जोड़ सकते हैं।
५. find previous व find next बटन का उपयोग कर आप अगले या पिछले रिकॉर्ड पर जा सकते हैं।
६. डाटा से दिखाई देने वाला रिकॉर्ड को स्थाई रूप से टेबल से हटाने हेतु डिलीट बटन दिया गया है। इस बटन पर क्लिक करने पर डिलीट होने से पहले एक सन्देश दिखाता है जिसमें आपसे हटाने से पहले एक बार फिर से निश्चित करने की बात कही होती है। यदि फिर भी आप डिलीट करना चाहते हैं तो ओके बटन दबा सकते हैं।
वार्तालाप में शामिल हों