दस्तावेज का प्रीव्यू देखना - View document previews

दस्तावेज का प्रीव्यू देखना - View document previews


दस्तावेज को प्रिंट करने के पूर्व हम इसे स्क्रीन पर देख सकते हैं कि दस्तावेज पृष्ठ आकार में किस प्रकार दिखाई दे रहा है कही कोई वाक्य या वाक्यांश निर्धारित पृष्ठ के बाहर तो नहीं जा रहा है। इसमें एक दस्तावेज विभिन्न प्रकार के पृष्ठ आकार में प्रिंट करने पूर्व देख सकते है। इसमें पृष्ठ के आकार उस पर प्रिंटींग के स्टाइल और मारजिन को कम आधिक कर परिवर्तन किया जा सकता है। इसमें एक साथ कई पृष्ठ देखने का विकल्प है जैसे एक बार में एक पृष्ठ, दो पृष्ठ या अधिक पृष्ठ देख सकते है। इसमें पृष्ठ का रुलर बार व पृष्ठ को जूम करके देखने की सुविधा मौजूद है। प्रिंट प्रीव्यू विकल्प सेटिंग देखने के उपरांत इसको बंद कर पूनः दस्तावेज को सामान्य रुप में देखा जा सकता है। इसके लिए आप को close print preview बटन क्लिक करना होगा।


प्रिंट प्रीव्यू विडोज में प्रयुक्त होने वाले बटन और उसका अनुप्रयोग


1. सामने दिखने वाले पाठ का प्रिंट लेने के लिए


2. जूम को कम या अधिक करने हेतु


3. दस्तावेज को एक ही पेज एक बार में दिखाई देने हेतु


4. एक साथ दो पृष्ठ को दिखाने हेतु


5. रुलर बार को सक्रिय या निसक्रिय करने हेतु 6. दस्तावेज के अगले पृष्ठ पर जाने हेतु


7. दस्तावेज के पिछले पृष्ठ पर जाने हेतु


8. पृष्ठ के मारजिन जैसे उपरी, निचली, दाया बाया मारजिन सेट करने हेतु


9. पृष्ठ के प्रिंट स्टाइल जैसे, चौराई में प्रिंट या लंबाई में प्रिंट करने हेतु सेटींग


10. पृष्ठ के आकार का चयन हेतु


11.प्रिंट प्रीव्यू विकल्प को बंद कर पूनः समान व्यू में वापस जाने हेतु