विडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम के एप्लीकेशन - Windows operating system applications

 विडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम के एप्लीकेशन - Windows operating system applications


विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ बहुत तरह के अनुप्रयोग स्वतः प्रतिस्थापित रहता है जो इस प्रकार है


पेंट (paint)


पेंट एक प्रकार का इमेज़ सम्पादित करने वाला सॉफ्टवेर है जिसके द्वारा इमेज़ बना सकते है या किसी इमेज़ को सम्पादित कर सकते है।


पेंट में इमेज़ को क्रॉप करने से उसके आकर को कम या अधिक किया जा सकता है।

इमेज के उपर टेक्स्ट के परत रखा जा सकता है। टेक्स्ट को सजाने के लिए विभिन्न प्रकार के फॉण्ट का चयन कर सकते है। पेंट में पहिले से बने हुआ ज्यामितीय आकृति का चयन टूल बार से किया जा सकता है जिसमे आप इच्छा अनुसार रंग भर सकते है। पेंट में इसके अलावा विभिन्न प्रकार के टूल है जैसे कलर पिकर टूल. इस टूल का उपयोग कर आप किसी तरह से रंग का चयन कर सकते है। यदि आप पेंसिल का प्रयोग कर को ग्राफ़िक बनाना चाहते है तो पेन्सिल टूल का उपयोग कर सकते है। इरेज़र टूल का उपयोग आप चित्र को मिटाने के लिए कर सकते हैं।


इमेज या ग्राफ़िक को सम्पादित करने के उपरांत फ़ाइल को सहेजा जा सकता है, पेंट विभिन प्रकार के इमेज फॉर्मेट में फ़ाइल को सहेजने की सुविधा है।


जैसे-.jpg..png..bmp..gif इत्यादि