वर्ड लेन्थ , तीव्रता - Word Length , Intensity

 वर्ड लेन्थ , तीव्रता - Word Length , Intensity


डिजिटल कम्प्यूटर केवल बायनरी डिजिट समझता है बाइनरी नंबर सिस्टम में 2 डिजिट 0 एवं 1 होते हैं। अतः डिजिटल कंप्यूटर में बाइनरी भाषा में सुचनाओं का आदान प्रदान होता है। एक 0 या 1 डिजिट को एक बिट कहा जाता है। आठ बिट के समूह को एक बाइट कहा जाता है। कम्प्यूटर एक समय में जितनी बिट की संख्या क्रियान्वित कर सकता है उसे वर्ड लेन्थ कहा जाता है। सामान्यतया उपयोग में आने वाले वर्ड लेन्थ 8.16.32.64 आदि है, वर्ड लेन्थ के द्वारा कम्प्यूटर की शक्ति मापी जाती है। किसी कंप्यूटर का वर्ड लेंथ के 8 बिट है, तो उसे 8 बिट वाले कंप्यूटर कहा जाता है इस तरह 16.32 और 64 बिट वाले कंप्यूटर बाज़ार में उपलब्ध है। जिस कंप्यूटर का वर्ड लेंथ जितना अधिक होगा वह उतना अधिक शक्तिशाली कंप्यूटर होगा.


तीव्रता


कम्प्यूटर बहुत तेज गति से गणनाएँ करता है माइक्रो करोड़ों गणनाएं गणना प्रति सेकंड क्रियांवित करता है। ये सभी इसके प्रोसेसर की मदद से संभव हो सका है इस के प्रोसेसर की स्पीड को हम हर्ट्ज़ में मापते है। सुपर कंप्यूटर समान्तर प्रोसेस्सिंग तकनीक का उपयोग कर बड़े से बड़े गणना को कुछ सेकेंड़ो में करता है इस प्रकार के गणना को यदि मनुष्य द्वारा किया जाय तो कई महीनो का वक्त लग सकता है इसके बाद भी उसमे त्रुटी होने कि सम्भावना होगी. अतः कंप्यूटर बहुत तेजी से गणना करने वाला मशीन है।