वर्कबुक और वर्कशीट - Workbooks and Worksheets
वर्कबुक और वर्कशीट - Workbooks and Worksheets
एक्सेल में जो भी काम करते है उसके लिए किसी-न-किसी प्रकार के वर्कबुक का प्रयोग किया जाता है। प्रत्येक वर्कबुक फ़ाइल के नाम के साथ .xlsx जुड़ा होता है यह एक्सेल फ़ाइल के प्रकार को निर्धारित करने के लिए उपयोग किया जाता है। एक साथ आप कई वर्कबुक फ़ाइल को खोल सकते है। प्रत्येक वर्कबुक में एक से अधिक वर्कशीट होते है। प्रत्येक वर्कशीट में कई सेल होते है जिसमें कुछ मान सूत्र. इमेज हो सकता है। प्रत्येक वर्कशीट में चार्ट, इमेज, डायग्राम, पाठ या मान हो सकते हैं। प्रत्येक वर्क शीट पर पाहुचने के लिए वर्कबुक के शीट टैब बटन को क्लिक करना होगा।
वर्कबुक वर्कशीट व अन्य एक्सेल तत्वों को समझने के लिए एक्सेल विंडोज को समझना बहुत जरूरी है।
• ऑफिस बटन इस बटन पर कई तरह के कमांड का समावेश है जो एक्सेल में दस्तावेज़ बनाने में जरूरी हो सकता है।
• फॉर्मूला बार - यह पट्टी वर्तमान सेल में स्थित सूत्र को दिखाने या समाप्ति करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है।
• नेम बॉक्स- वर्तमान में सक्रिय सेल का पता या चयनित सेल के रेंज के पता को बताने के लिए प्रयोग में लाया जाता है।
• पेज व्यू बटन इसको क्लिक करने से वर्कशीट का पेज व्यू प्राप्त कर सकते है।
वार्तालाप में शामिल हों