वर्कस्टेशन , सर्वर कम्प्यूटर - workstations, server computers
वर्कस्टेशन , सर्वर कम्प्यूटर - workstations, server computers
वर्क स्टेशन कंप्यूटर विशेष प्रकार के विज्ञानिक और प्रद्योगिकिय अनुप्रयोग के लिए डिजाईन किया जाता है। इंजिनियर, आर्किटेक्ट, ग्राफिक्स और ऑडियो व विडियो प्रोफेशनल वर्क स्टेशन का उपयोग करते है। वर्क स्टेशन में अधिक प्रोसेसिंग क्षमता होती है इसमें स्टोरेज स्पेस अधिक होता है और इसका ग्राफिक डिस्प्ले भी सामान्य पी.सी. से बेहत्तर होता है। इसका उपयोग CAD-computer Aided Design वाले अनुप्रयोग, इंजीनियरिंग सिमुलेशन वाले अनुप्रयोग तथा रेडियो और टेलीविज़न के लिए ऑडियो व विडियो प्रोग्राम को तैयार किये जाने में किया जाता है।
एक वर्क स्टेशन कंप्यूटर पी.सी. तुलना में उच्च कोटि के होते है। ये प्रोसेसिंग पॉवर, स्टोरेज क्षमता, डिस्प्ले फैसिलिटी पी.सी. के तुलना में अधिक होता है इसमे प्रयुक्त होने वाले प्रोसेसर एवं ऑपरेटिंग सिस्टम भी पी.सी. से अलग और उच्च गुणवत्ता के होते है।
सर्वर कम्प्यूटर ( Server Computer)
सर्वर कंप्यूटर का डिजाईन क्लाइंट सर्वर एप्लीकेशन को क्रियान्वन करने के लिए किया जाता है। इस प्रकार के कंप्यूटर इस तरह से डिजाईन किये जाते है ताकि ये चौबीसों घंटें लगातार सालों तक चलाया जा सके. इसके लिए इसमें एक से अधिक विधुत आपूर्ति इकाई (S.M.P.S) और सीपीयू को ठंडा रखने हेतु कूलिंग सिंक लगे होते है जो बारी बारी से कुछ समय अंतराल पर चलते रहते है। इसमें एक से अधिक प्रोसेसर लगाया जा सकता है और एक से अधिक ऑपरेटिंग सिस्टम भी इनस्टॉल कर उपयोग किया जा सकता है। इन कंप्यूटर की मदद से छोटे मौझोले और बड़े उद्योगिक संगठन या संस्थान अपने एप्लीकेशन को क्रियान्वन करने के लिए उपयोग करते है। इस कंप्यूटर पर कई यूजर एक साथ अपने अपने कार्य कर सकते है। इसके प्रोसेसर की क्षमता वर्कस्टेशन कंप्यूटर के मुकाबले अधिक होती है। इसमें अधिक धारिता (capacity) के प्राथमिक और द्वितीयक मेमोरी लगे होते है। इन सभी के वजह से इसकी कार्य संपादन गति वर्कस्टेशन कंप्यूटर के मुकाबले बहुत अधिक होती है। इसमे विशेष प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग किया जाता है जसे सर्वर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम कहा जाता है जैसे विंडोज सर्वर 2000 2003 2007 लिनक्स का सर्वर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम RED HAT Server इत्यादि.
वार्तालाप में शामिल हों