वर्कशीट में दिन या समय लिखना - write the day or time in a worksheet
वर्कशीट में दिन या समय लिखना - write the day or time in a worksheet
एक्सेल दिनांक को संख्या के श्रृंखला के माध्यम से डील करता है। एक्सेल 1 Jan 1900 को | श्रृंखला संख्या से निरूपित करता है ऐसे ही 2 Jan 1900 को श्रृंखला के दो संख्या में निरूपित करता है। इसी प्रकार आगे के दिनांक को अगली संख्या दिया जाता है। दिनांक को इस तरह से डील करने पर दो दिनांक के बीच आने वाली दिनों की गणना करने में आसानी होती है। आपको इससे कोई मतलब नहीं है कि दिनांक के साथ एक्सेल किस प्रकार डील करता है। आप किसी फॉर्मेट में दिनांक वर्कशीट में डालने पर एक्सेल उसके बदले एक संख्या संग्रहीत करके रखता है।
जैसे यदि आप june 1, 2007 किसी सेल में देना चाहते है तो आपको june 1, 2007 उस सेल में टाइप करना होगा। एक्सेल इसके बदले 39234 संग्रहीत करेगा जो उस दिनांक का श्रृंखला संख्या हैं।
एक्सेल अपने दिनांक श्रृंखला संख्या में दशमलव के बाद के मान का उपयोग समय के लिए जाता है। यदि ।
june 2007 का श्रृंखला संख्या 39234 है तो noon june 1, 2007 को 39234.5 में निरूपित किया जाएगा। समय के लिए अपूर्णांक संख्या का इस्तेमाल कर दिनांक श्रृंखला संख्या में जोड़ने से दिनांक/समय के लिए पूर्ण श्रृंखला संख्या मिल जाता है।
वार्तालाप में शामिल हों