उपभोक्ता की मनोवृत्ति में परिवर्तन - change in consumer attitude
उपभोक्ता की मनोवृत्ति में परिवर्तन - change in consumer attitude
उपभोक्ताओं की मनोवृति में बदलाव केवल उन्हीं उपभोक्ताओं की मनोवृति बदली जा सकती है जो विपणनकर्ता के साथ हो। उसके तरीके निम्नलिखित हो सकते है।
(1) विज्ञापन की तुलना:- उत्पाद के सबसे बड़े प्रतिस्पर्धक के उत्पाद के साथ अपने उत्पाद
की तुलना करना और यह बताना की हमारा उत्पाद उनके उत्पाद से कैसे बेहतर है।
(2) ब्रांड के गुणों पर फोकस:- उपभोक्ता को उत्पाद के उन गुणों के लिए आकर्षित करना जो नए है तथा उनका नया आविष्कार हुआ है।
कई बार उपभोक्ताओं को उत्पाद के गुणों का तब तक पूरी तरह पता नहीं चलता जब तक वह उनके लिए आवश्यक न हो जाए।
(3) नया गुणों को जोडना:- उत्पाद में ऐसे गुणों को जोडना जो दूसरे उत्पादकों ने त्याग दिए है।
(4) अन्य अवसरों की जानकारी:- इसके अंतर्गत उपभोक्ताओं को अन्य उत्पादों के बारे में जैसे उनकी विशेषताएं मूल्यों तथा लाभों आदि के बारे में अवगत करवाना। इस प्रकार उपभोक्ता पूर्णतः जानकारी के बाद निर्णय लेने में समर्थ होगा। यह उत्पाद के बारे में विश्वास को भी दिखाएगा।
(5) उत्पाद के गुणों में परिवर्तन का मूल्य दिखाकर :- समय के साथ-साथ बाजार उत्पाद के अनुसार अनेक भागों में बंटा है। उपभोक्ता को समय के अनुसार उत्पाद को बदलने के बारे में जागरूक करना तथा परिवर्तन के लाभों के बारे बताना।
वार्तालाप में शामिल हों