वाणिज्यक प्रपत्र - commercial form
वाणिज्यक प्रपत्र - commercial form
वाणिज्यिक प्रपत्र बड़े, प्रतिष्ठित एवं वित्तीयदृष्टि से मजबूत तथा उच्च साख निर्धारण रेटिंग वाले निगमों द्वारा जारी अल्पकालीन (एक वर्ष तक की अवधि) प्रतिभूति रहित (नदेम, बनतमक) उधारीवित्तीय उपकरण है। गैर-वित्तीय निगम (और प्राथमिक डीलर तथा अखिल भारतीय संस्थान) जिनकी नेटवर्क एक निश्चित स्तर तक है (वर्तमान में 4 करोड़ रूपए या इससे अधिक) 7 दिन से लकर एक वर्ष तक की अवधि के लिए (हाल ही में 26 अक्टूबर 2004 से 15 दिन से घटाकर) वाणिज्यिक प्रपत्र जारी कर सकते हैं। वाणिज्यिक प्रपत्र पाँच लाख रूपए एवं इसके बाद एक लाख रूपए के गुणकों में जारी किए जा सकते हैं। वाणिज्यिक बैंक, वित्तीय संस्थान, म्यूचुअल फण्ड तथा उच्च नेटवर्क वाले व्यक्ति वाणिज्यिक प्रपत्रों के निवेशक हैं।
वार्तालाप में शामिल हों