समूहों और राय नेतृत्व के भीतर संचार - Communication within groups and opinion leadership

समूहों और राय नेतृत्व के भीतर संचार - Communication within groups and opinion leadership


व्यक्तिगत संचार का अर्थ


प्रत्येक विपणनकर्ता को उपभोक्ताओं द्वारा उत्पाद के बारे में बोली गई बातों का मूल्य पता है। जब एक उपभोक्ता उत्पाद का उपयोग करने के बाद दूसरे उपभोक्ताओं को उत्पाद के बारे में बताता है तथा वह उत्पाद उपयोग करने की सलाह देता है तो यह उत्पाद की बिक्री तथा उसके लिए सकारात्मक तत्व है। परंतु कम्पनी के लिए यह जान पाना की उपभोक्ता, उत्पाद के लिए कब और कैसे सकारात्मक बातें फैलाएगा यह संभव है। ज्यादातर विपणनकर्ता का यह मानना है कि यह उपभोक्ताओं की इच्छा पर पूरी तरह निर्भर करता है, विपणनकर्ता उपभोक्ताओं को इसके लिए तैयार नहीं करता। परंतु फिर भी कुछ तरीकों के द्वारा कम्पनी उपभोक्ताओं को इस प्रकार के बिक्री संवर्धन के लिए तैयार कर सकती है।


(1) जैसे ग्राहक जरूरत पूरी करने वाला उत्पाद प्रदान कर यदि उत्पाद के डिजाईनर या उत्पादक ऐसे उत्पाद का निर्माण करे जो ग्राहकों की सभी जरूरतों को तो पूरा करे ही साथ में उन्हें कई प्रकार के लाभ भी उपलब्ध करवाएं। जब उपभोक्ता उत्पाद से संतुष्ट होगा तब ही उसके मुंह से उत्पाद के लिए सकारात्मक बातें सभी को बताई जाएगी। इसके लिए उत्पाद को उपभोक्ताओं की जरूरतों का अध्ययन करना होगा।


(2) उत्पाद उपलब्ध करवाकर प्रत्येक उपभोक्ता उत्पाद सेवाओं के बारे में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करता है बल्कि कुछ उपभोक्ता ही ऐसे होते है जो अपने अनुभव दूसरों को बताते है

तथा उन्हें भी वह उत्पाद क्रय करने के लिए प्रोत्साहित करते है। विपणनकर्ता को ऐसे उपभोक्ताओं को उत्पाद उपलब्ध करवाना चाहिए चाहे वो फ्री में भी उदाहरणर्थः एक नए रेस्टोरेंट के उद्घाटन पर किसी मशहूर फिल्मी हस्ती को बुलाना । या फिर एक पब्लीशर द्वारा नई किताब एक बहुत होनहार या अव्वल नम्बर से उतीर्ण छात्र को ईनाम में देना आदि ।


(3) नियंत्रण द्वारा:- उपभोक्ताओं तब ज्यादातर यह देखा जाए के जो उत्पाद उनके पास ही है वो दूसरों के पास नहीं है तब वे उत्पाद के बारे में उन सभी व्यक्तियों को बताते है। इसलिए कम्पनी जब किसी नए उत्पाद को बाजार में ले कर आए तो उसे नियंत्रित समय तथा नियंत्रित संख्या में लेकर आए ताकि ग्राहक उत्पाद के लिए उतेजित हो तथा उसे क्रय करने के बाद उसके बारे में सभी को बताएं।


(4) रेटिंग द्वारा:- क्रेडिट रेटिंग एजेन्सी से उत्पाद को रेट या रेंक उपलब्ध करवाकर भी कम्पनी उत्पाद के बारे में उतेजित कर सकती है। फिल्मों तथा किताबों की रँकीग देखने के बाद ही ग्राहक उन्हें विशेज्ञ देते है तो यह ग्राहकों को उत्पाद खरीदने व उसके बारे में सभी को बताने के लिए अभिप्रेरित करता है।


(5) मेले, रेलियों द्वारा:- कम्पनी उपभोक्ताओं को उत्पाद जानकारी के लिए रेलियां, मेले आदि का आयोजन कर सकती है। आधुनिक फैशन के उत्पादों का बिक्री संवर्धन कर उत्पाद के बारे में नई जानकारी दे सकती है।


(6) भविष्य के उत्पादों द्वारा:- कम्पनी को ऐसे उत्पाद जिनका फैशन, स्टाईल तथा रंग भविष्य में मशहूर हो सकता है ऐसे उत्पाद बनाने चाहिए। भविष्य के उत्पादों पर ज्यादा फोकस करे।