उपभोक्ता की मनोवृत्ति - consumer attitude

उपभोक्ता की मनोवृत्ति - consumer attitude


मनोवृति का अर्थ


मनोवृति का अर्थ है- सोचने का तरीका, व्यवहार का तरीका, अभिवृति या दृष्टिकोण । मनोवृति से अभिप्राय किसी व्यक्ति की किसी पसंद या नापसंद से होता है। विपणन के अंतर्गत किसी उत्पाद, ब्रांड, कम्पनी तकनीक आदि के लिए उपभोक्ता की पसंद या नापसंद मनोवृति कहलाती है।


किसी वस्तु के लिए मनोवृति गतिशील होती है। यह एक उचित समय में सीखी जाती है।

उत्पाद के लिए उपभोक्ता की मनोवृति कई कारणों से जुडी होती है जैसे


यह जटिल तथ्यों को आसान करती है।


यह स्व अस्तित्व की रक्षा करती है।


मनोवृति व्यक्ति को दुनिया के साथ जुडने में सहायक है।


मनोवृति लोगों को नैतिक मूल्यों के साथ जोड़ने में सहायक है।